अपडेटेड 1 December 2025 at 15:33 IST

कलाइयों में भारी कंगन और उंगलियों में सोने और हीरे की अंगूठी... सामंथा रुथ प्रभु की मेहंदी डिजाइन देख हर सुहागन चाहेगी आजमाना

बॉलीवुड में आये दिन शहनाई बज रही है और नए-नए जोड़े देखने को नजर आ रहे हैं। ऐसे में साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने सोमवार को शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इसे देख फैंस भी चौंक गए। एक्ट्रेस के हाथों में लगी मेहंदी भी बेहद खास है। तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस की मेहंदी के बारे में कुछ रोचक तथ्य-

Follow :  
×

Share


1/5

एक्ट्रेस की शादी की खबरें एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी नजर आ रही थीं। सामंथा ने राज निदिमोरु संग दूसरी शादी रचाई है।

Image: @samantharuthprabhuoffl/instagram
2/5

सामंथा के हाथों में लगी मेहंदी भी तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। उन्होंने मेहंदी के डिजाइन के लिए बेहद सिंपल पैटर्न को चुना है। इस तरह की मेहंदी आप केवल 2 से 4 मिनट में खुद ही बना सकते हैं। 

Image: @samantharuthprabhuoffl/instagram
Advertisement
3/5

डिजाइन के नाम की बात करें तो इसे गोल टिक्की पैटर्न कहा जाता है। मेहंदी के डिजाइन को हथेली पर काफी बारीकी से बनाया गया है।

Image: @samantharuthprabhuoffl/instagram
4/5

इस खूबसूरत डिजाइन को और ज्यादा खास बनाने के लिए गोल टिक्की के बॉर्डर पर बारीकी से मेहंदी का डिजाइन पूरा किया है। इसी प्रकार हाथों की उंगलियों में भी मेहंदी को काफी बारीकी के साथ लगाया गया है। 

Image: @samantharuthprabhuoffl/instagram
Advertisement
5/5

देखने में यह डिजाइन काफी सिंपल दिखने के साथ-साथ एलिगेंट भी नजर आ रहा है। एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार उनकी और राज निदिमोरु की शादी 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में हुई है।

Image: Freepik

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 1 December 2025 at 14:55 IST