अपडेटेड 19 August 2025 at 23:33 IST
Rose Water Side Effect: बार-बार चेहरे पर गुलाब जल लगाने का होता है भारी नुकसान, हो सकती है जलन या लालिम जैसी दिक्कतें
Rose Water Side Effect: गुलाब जल का इस्तेमाल लोग बिना सोचे समझे प्राकृतिक टोनर समझकर झटपट कर लेते हैं। लोगों को यह नहीं पता कि चेहरे पर गुलाब जल लगाने के नुकसान भी हो सकते हैं। अक्सर लोग कहते हैं कि चेहरे पर गुलाब जल लगाने के कई फायदे होते हैं, लेकिन बता दूं कि इसके कुछ नुकसान भी हैं।
बार-बार चेहरे पर गुलाब जल लगाना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। हर किसी के स्किन को गुलाब जल सूट नहीं करता है।
Image: Canvaअगर आपका स्किन सेंसिटिव है, तो इसका आपके चेहरे पर गलत असर पड़ सकता है। सेंसिटिव स्किन पर गुलाब जल लगाने से आपको जलन या एलर्जी हो सकती है।
Image: CanvaAdvertisement
इसके ज्यादा इस्तेमाल से आपका चेहरा रुखा हो सकता है। आपके स्किन की जो नेचुरल नमी है, वह गायब हो सकती है।
Image: Canvaकई बार अगर गुलाब जल में कोई मिलवट हो तो इससे आपके स्किन को भारी नुकसान पहुंचेगा। चेहरे पर अलग तरह की दिक्कतें हो सकती है।
Image: canvaAdvertisement
खुली त्वचा पर स्किन इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है। स्किन पर लालिमा की दिक्कत भी आ सकती है। इसके साथ ही आंखों के आसपास गुलाब जल लगाने से आपको जलन महसूस हो सकता है।
Image: CanvaDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 19 August 2025 at 23:33 IST