अपडेटेड 27 August 2025 at 23:09 IST
Tea Formula: चाय में पहले दूध डालें या पत्ती उबालें... जानिए क्या है चाय बनाने का सही फॉर्मूला
Tea Formula: चाय बनाना तो हर किसी को आता है लेकिन सवाल ये है कि क्या आपको सही तरीके से चाय बनाना आता है। कोई पानी में पहले चाय पत्ती डालता है तो कोई दूध डालता है। आज हम आपको चाय बनाने का सही फॉर्मूला बताने वाले हैं।
भारत में चाय के दीवाने आपको घर-घर में मिल जाएंगे। कई लोगों की सुबह ही चाय पीकर होती है। फिर भी हैरानी वाली बात ये है कि 90% लोगों को चाय बनाने का सही तरीका नहीं पता।
Image: Freepikएक बेहतरीन कप चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी डालें। फिर पानी को उबालने के लिए गैस पर चढ़ा दें।
Image: FreepikAdvertisement
फिर उसमें थोड़ा सा अदरक कूट कर डाल लें। जैसे ही ये रंग छोड़ने लगे तो पानी में एक चम्मच चाय पत्ती डाल दें।
Image: Canvaजैसे ही दोनों चीजों की खुशबू आने लगे तो फिर उसमें एक कप दूध डालें। फिर एक चम्मच चीनी भी डाल दें। फिर चाय को अच्छे से गैस पर पकने दें।
Image: CanvaAdvertisement
आप इस उबलती चाय में इलायची और पिसी हुई काली मिर्च भी डाल सकते हैं। इससे आपकी मसाला चाय काफी टेस्टी बनेगी।
Image: Canvaथोड़ी देर अच्छे से पकने के बाद आप गर्मागर्म चाय को कप में छानें और चुस्की लें।
Image: CanvaPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 27 August 2025 at 23:09 IST