अपडेटेड 2 September 2025 at 14:55 IST
Oil Stains: सफेद कपड़ों से नहीं हट रहे तेल के जिद्दी दाग? बस इन 2 चीजों से मिनटों में हो जाएंगे साफ
Remove Oil Stains From White Shirt: सफेद कपड़े से कोई भी जिद्दी दाग हटाना काफी मुश्किल होता है। नॉर्मल वॉशिंग से ऐसे दाग आसानी से नहीं निकल पाते। ऐसे दाग को हटाने के लिए आप घर पर ही मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कई बार अक्सर घर में काम करते हुए कपड़ों पर जिद्दी दाग लग जाते हैं। मुसीबत तब बढ़ जाती है जब सफेद रंग के कपड़ों पर कोई दाग लग जाए, क्योंकि ये धब्बे साफ दिखाई देते हैं और इन्हें हटाना आसान नहीं होता।
कई बार सफेद कपड़ों पर तेल-मसाले के जिद्दी लग जाते हैं, जो तमाम कोशिशों के बाद भी पूरी तरह से छूटने का नाम नहीं लेते। कई बार इससे महंगे कपड़े भी खराब हो जाते हैं।
Advertisement
अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको सफेद कपड़ों से तेल के जिद्दी दाग हटाने की आसान ट्रिक बताने जा रहे हैं।
सफेद शर्ट से तेल के जिद्दी तेल के दाग हटाने के लिए पहले अतिरिक्त तेल को टिश्यू से पोंछ लें। दाग वाली जगह पर बेकिंग सोडा या कॉर्नस्टार्च/टैल्कम पाउडर छिड़कें। कम से कम 15-30 मिनट के लिए इसे छोड़ दें।
Image: FreepikAdvertisement
फिर पाउडर को हटाकर उस जगह पर थोड़ा-सा डिशवॉश लिक्विड लगाएं। इसे हल्के हाथों से रगड़ें। फिर गुनगुने पानी और डिटर्जेंट से धो लें।
अगर दाग पुराना है तो उस पर डिशवॉश लिक्विड लगाएं। ऊपर से बेकिंग सोडा छिड़कें और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथों से ब्रश से आराम से कपड़े को रगड़े और धो लें।
Advertisement
तेल का दाग हटाने में सिरका भी आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको सिरके को बराबर मात्रा में पानी में मिलाना है और दाग लगे कपड़े को इस मिश्रण में भिगोकर रखना होगा।
Image: FreepikPublished By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 2 September 2025 at 14:55 IST