अपडेटेड 27 July 2025 at 22:11 IST

इन 5 'सुपर फ्रूट्स' को खाकर कम कर सकते हैं हार्ट अटैक का खतरा! आज ही डाइट में करें शामिल

हार्ट अटैक एक ऐसी बीमारी जो पहले कभी सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित थी आज बच्चों और युवाओं को भी अपनी चपेट में लेने लगी है। दिल से जुड़ी इस गंभीर बीमारी के कारण दुनिया में हो रही मौतों में यह सबसे बड़े कारणों में से एक है। आज हम आपको ऐसे पांच फल बताएंगे जो पोषक तत्वों से भरपूर और आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

Follow :  
×

Share


1/6

हार्ट अटैक से सभी बहुत परेशान है लेकिन डाइट में छोटे से बदलाव करके आप इसके खतरे से बच सकते हैं। खासकर अपनी डाइट में कुछ फलों को शामिल करके आप हार्ट अटैक के खतरे से खुद को दूर रख सकते हैं।

Image: Freepik
2/6

अनार में मौजूद पॉलीफेनॉल्स धमनियों की परतों को प्रोटेक्ट करता है और ब्लड फ्लो को बढ़ाता है। यह बेड कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीडेशन को रोकता है और स्वस्थ परिसंचरण में मदद करता है।

Image: Freepik
Advertisement
3/6

सेब खाने से बेड कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है क्योंकि इसमें पेक्टिन जैसे फाइबर होते हैं। सेब में एंटीऑक्सीडेंट भी होता है जो सूजन कम करता है और ब्लू नर्व्स की सुरक्षा करता है।

Image: Freepik
4/6

बेरीज एंथोसायनिन से भरपूर होती है जो नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट है। यह सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को काम करती हैं। बेरीज कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड प्रेशर में सुधार करने में मददगार है।
 

Image: Freepik
Advertisement
5/6

खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू, इनमें विटामिन सी और फाइबर के साथ फ्लेवोनोइड्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने, ब्लड प्रेशर को कम करने और आर्टरीज को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

Image: Freepik
6/6

अंगूर ब्लड वेसल्स को आराम देते हैं, सूजन कम करते हैं और धमनियों को हेल्दी बनाए रखते हैं। अंगूर बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने, ब्लड प्रेशर को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। 
 

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 27 July 2025 at 22:11 IST