अपडेटेड 26 November 2025 at 14:56 IST
Reduce Belly Fat: मक्खन की तरह पिघल जाएगी पेट की चर्बी, बस सुबह-सुबह पिएं ये ड्रिंक, आसान है रेसिपी
Reduce Belly Fat: पेट के आसपास फैट सबसे जल्दी जमा हो जाता है और आसानी से जाता भी नहीं है। अगर आप भी पेट की चर्बी से परेशान हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट ये ड्रिंक जरूर पिएं।
मोटापे से आज दुनियाभर में ज्यादातर लोग परेशान हैं। खासतौर पर पेट की चर्बी सारा लुक ही खराब कर देती है।
Image: Freepikअगर तरह-तरह की चीजें अपनाने के बाद भी आपको बेली फैट घटाने में दिक्कत हो रही है तो ये घरेलू नुस्खे को एक बार जरूर ट्राय करें।
Image: FreepikAdvertisement
आपको रोजाना सुबह-सुबह खाली पेट इस ड्रिंक को पीना है जिसे बनाना काफी आसान है। ये ड्रिंक है अदरक का पानी।
Image: Freepikइसे बनाने के लिए आपको दो कप पानी में अदरक का टुकड़ा डालकर उबालना है। पानी को तबतक उबालें, जबतक कि ये आधा ना रह जाए। फिर इसे छानकर पी लें। स्वाद के लिए इसमें नींबू भी मिला सकते हैं।
Image: FreepikAdvertisement
वजन घटाने में अदरक काफी काम आता है। ये ना केवल आपका मेटाबॉलिज्म सुधारता है, बल्कि भूख को भी कम करता है। ये थर्मोजेनेसिस (कैलोरी बर्निंग) को बढ़ाता है।
Image: freepikअदरक से पाचन में सुधार होता है और शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। आप अदरक की चाय भी बना सकते हैं जिससे भूख काबू में रहेगी।
Image: freepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 26 November 2025 at 14:56 IST