अपडेटेड 19 June 2024 at 23:14 IST

Apple For Diabetics: लाल या हरा कौन सा सेब डायबिटीज मरीजों के लिए अच्छा? जानें बेस्ट ऑप्शन

Diabetics मरीजों के लिए सेब बढ़िया फल माना जाता है, लेकिन कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि हरा या लाल कौन सा सेब उनके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा।

Follow :  
×

Share


1/6
Apple For Diabetics: डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे लोगों को अपने खान-पान का खास ख्याल रखना होता है। खाने पीने की चीजों से लेकर फलों तक का चुनाव बहुत ही सोच समझकर करना चाहिए। Image: Freepik
2/6
ब्लड शुगर के मरीज को अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और जो ब्लड शुगर के स्तर को बैलेंस करने में मदद करता है। Image: Freepik
Advertisement
3/6
डायबिटीज के मरीजों को रोजाना एक सेब खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा बहुत कम होती है, लेकिन शुगर के मरीजों के लिए ज्यादा लाभकारी कौन सा सेब होता है लाल या हरा? Image: Freepik
4/6
डायबिटीज के मरीज लाल सेब को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें फाइबर होता है जो ब्लड शुगर लेवल को स्टेबल रखने में मदद करता है। साथ ही यह इंसुलिन को भी मैनेज करता है। Image: Freepik
Advertisement
5/6
डायबिटीज में हरा सेब भी खाया जा सकता है। यह टाइप-2 डायबिटीज के रिस्क को कम करने में योगदान दे सकता है। साथ ही हरे सेब में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। Image: Freepik
6/6
डायबिटीज में हरा या लाल, दोनों तरह के ही सेब खा सकते हैं। रोगी अपनी पसंद और जरूरत के मुताबिक चुन सकते हैं, लेकिन लाल सेब की तुलना में हरे सेब को डायबिटीज मरीजों के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जा सकता है। Image: Freepik

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 19 June 2024 at 23:14 IST