अपडेटेड 23 September 2025 at 23:05 IST

Rat Removal Tips: घर में चूहों का है अड्डा, एक नींबू के रस में इस चीज को मिलाकर करें इस्तेमाल, भागेंगे 500 मीटर दूर

Rat Removal Tips: घर में चूहों ने जीना हराम कर दिया है, कपड़ों से लेकर बर्तनों तक पर चूहों का ही पहरा है। अगर घर में चूहों से आप भी परेशान हो गए हैं तो चलिए उन्हें भगाने का एक घरेलू नुस्खा बताते हैं।

Follow :  
×

Share


1/5

घर में चूहों का आना किसे पसंद होता है। कभी वो अलमारी में घुसकर कपड़े काट देते हैं तो कभी किचन में खाने-पीने के सामान को गंदा कर देते हैं। 

Image: Freepik
2/5

ऐसे में आपको एक ऐसा नुस्खा बताएंगे जिससे चूहे आपके घर से ऐसे भागेंगे जैसे पुलिस को देखकर चोर भाग जाता है। ऊपर से चूहे कभी लौटकर आपके घर आएंगे भी नहीं।

Image: Unsplash
Advertisement
3/5

इसके लिए आपको सबसे पहले लेना होगा आधा कप सफेद सिरका। फिर उसमें एक बड़ा नींबू का रस निचोड़ दो।

Image: Unsplashpix
4/5

फिर इस मिश्रण में कपूर की दो गोली अच्छे से पीसकर डाल दो। इन तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके स्प्रे बोतल में भर दो।

Image: X
Advertisement
5/5

अब स्प्रे बोतल को शेक करो। फिर इस मिश्रण को उन-उन जगहों पर छिड़को जहां चूहे सबसे ज्यादा डेरा जमाते हैं। इसकी गंध से चूहे दुम दबाकर आपके घर से भाग जाएंगे।

Image: X

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 23 September 2025 at 23:05 IST