अपडेटेड 10 August 2025 at 16:46 IST
Raksha Bandhan 2025: राखी कब और कैसे उतारें? जानें शुभ समय और पवित्र तरीके
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन के दिन भाई के कलाई पर रक्षा का सूत्र सिर्फ एक धागा ही नहीं होता है बल्कि भाई-बहन का प्रेम होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस रक्षा सूत्र को कब और कौन से दिन हाथ से उतारना चाहिए? आइए जानते हैं कि राखी को उतारने का धार्मिक और वैज्ञानिक के आधार पर क्या समय और तरीका सही है।
क्या होता है राखी का महत्व?
राखी भाई-बहन के अटूट रिश्ते, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक माना गया है। इसे रक्षा सूत्र भी कहते हैं।
Image: AI Generatedकितने दिनों बाद हाथ से हटाना चाहिए राखी?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राखी को सावन पूर्णिमा से भाद्रपद अमावस्या तक रखनी चाहिए। यानी लगभग 15 दिन तक बांध सकते हैं।
Advertisement
राखी हटाने की और भी परंपराएं
कई लोग राखी को 3,7 और 11 दिनों के बाद ही हाथ से हटा देते हैं। वहीं कुछ लोग जन्माष्टमी या गणेश चतुर्थी के दिन उतारते हैं।
Image: freepikकम से कम कब तक बांधे रखनी चाहिए राखी?
शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना गया है कि लगभग 24 घंटे के लिए कलाई पर राखी रहनी चाहिए।
Image: FreepikAdvertisement
क्या कहता है विज्ञान?
विज्ञान की मानें तो राखी को लंबे समय तक नहीं पहनना चाहिए, क्योंकि धागे गंदा होने लगता है और बैक्टीरिया जमने लगते हैं।
Image: Freepikराखी कब उतारना सही है?
राखी जब भी गंदी होने लगे, तब ही उसे उतार दें ताकि स्किन को कोई हार्म न पहुंचे।
Image: FreepikAdvertisement
राखी उतारने के बाद क्या करें?
राखी को कलाई से उतारने के बाद उसे फेंके नहीं, ऐसा करना अशुभ माना जाता है। बल्कि इसे जल में विसर्जित या पेड़ पर बांध दें।
Image: FreepikPublished By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 10 August 2025 at 16:44 IST