अपडेटेड 6 September 2025 at 14:39 IST

Rainy Insects Removal Tips: क्या आपके भी घर की लाइटों पर बार-बार आ रहे हैं फतिंगे? इन 5 रुपए के घरेलू उपाय से तुरंत हो जाएंगे गायब

Rainy Insects Removal Tips: बारिश के मौसम में घर में न जाने कितनी ही कीड़े-मकौड़े डेरा जमा लेते हैं। कभी लाइट पर उड़ते हैं तो कभी खाने पर भी आ जाते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए हम आपको फोटो गैलेरी की मदद से कुछ ऐसे 5 रुपए के घरेलू उपाय के बारे में बाएंगे। जिससे आपको फायदे देखने को मिल सकते हैं।

Follow :  
×

Share


1/8

क्यों आते हैं ये फतिंगे लाइट के पास?

 फतिंगे यानी छोटे उड़ने वाले कीड़े, लाइट की रोशनी की ओर आकर्षित होते हैं। ये गर्मी की तलाश में घरों में चले आते हैं।

Image: Freepik
2/8

नीम की पत्तियाों से भगाएं फतींगा 

नीम की ताजी पत्तियों को जलाकर या खिड़कियों के पास रखने से फतिंगे भागते हैं। नीम की गंध इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है।

Image: Freepik
Advertisement
3/8

लहसुन के पानी से करें छिड़काव 

पानी में लहसुन की कुछ कलियां उबालें और उस पानी को स्प्रे बोतल में भर लें। लाइट के पास या खिड़की के कोनों में छिड़कें। फतिंगे पास नहीं फटकेंगे।

Image: Freepik
4/8

कपूर जलाने से भागेंगे फतींगे 

कपूर जलाकर कमरे में धुआं करें या उसे पानी में मिलाकर छिड़कें। इसकी गंध से कीड़े तुरंत बाहर भाग जाते हैं।

Image: Freepik
Advertisement
5/8

सिरका और नींबू मिलाकर करें छिड़काव 

सिरका और नींबू का रस मिलाकर एक कटोरी में रखें। इसकी खुशबू फतिंगों को दूर रखने में मदद करती है।

Image: Freepik
6/8

पुदीने के पत्ते से तुरंत फतेंगे होंगे गायब 

पुदीने की पत्तियों को पीसकर पानी में मिलाएं और छिड़काव करें। इसका असर तुरंत दिखेगा।

Image: Freepik
Advertisement
7/8

हल्दी के पानी से भगाएं फतींगा 

आप पानी में हल्दी मिलाएं और इससे पूरे घर में छिड़काव कर दें। इससे फतींगे तुरंत भागेंगे।

Image: Freepik
8/8

तेजपत्ता जलाने कीड़े होंगे गायब 

जिस भी फतींगे ज्यादा आते हैं। आप उस समय तेजपत्ता जलाएं। इससे तुरंत भाग जाएंगे।

Image: Freepik

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 6 September 2025 at 14:39 IST