अपडेटेड 17 July 2025 at 23:41 IST

Protein Diet: शाकाहारी हैं? तो प्रोटीन की कमी पूरी करेंगे ये 5 प्लांट बेस्ड फूड्स, स्वाद और सेहत दोनों में बेस्ट

अगर आप शाकाहारी हैं, तो आपने कभी न कभी ये जरूर सुना होगा कि "शाकाहारी लोगों को प्रोटीन नहीं मिल पाता है।" लेकिन सच ये है कि कई ऐसे पौधों से मिलने वाले फूड्स हैं जो प्रोटीन से भरपूर होते हैं और खाने में भी टेस्टी लगते हैं। यहाँ हम ऐसे 5 आसान और सस्ते प्लांट-बेस्ड फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपकी डेली डाइट में प्रोटीन की कमी को पूरी तरह से पूरा कर सकते हैं। साथ ही, बताएंगे इनसे मिलने वाले फायदों के बारे में-

Follow :  
×

Share


1/5

चना

चना एक बहुत ही बढ़िया और सस्ता प्रोटीन का स्रोत है। इसे आप भिगोकर, उबालकर या भूनकर खा सकते हैं। यह आपका पेट भरने के साथ-साथ वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। वहीं इसमें हाई फाइबर भी होता है। 

Image: Freepik
2/5

सोया चंक्स और टोफू

सोया चंक्स को भिगोकर सब्जी में डालें या टोफू को पनीर की तरह इस्तेमाल करें। यह आपकी मसल्स बनाने में मदद करेगा। वहीं इसे खाने के बाद आपको भूख नहीं लगेगी। 

Image: X
Advertisement
3/5

दालें और राजमा

हर घर की थाली में मिलने वाली दालें और राजमा भी प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं। इन्हें खाने से शरीर को ताकत मिलती है और यह आसानी से पचते भी हैं। यह हार्ट हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। 

Image: Freepik
4/5

मूंगफली 
मूंगफली प्रोटीन से भरे होती है। इसे खाने से आपको एनर्जी मिलती है। यह बच्चों के लिए भी अच्छा स्नैक साबित हो सकता है। हार्ट को फायदा पहुंचाने में  मददगार है। 

Image: Peanuts
Advertisement
5/5

क्विनोआ 
ये एक सुपरफूड है जो अब भारत में भी आसानी से मिल जाता है। इसमें सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड्स इसमें होते हैं।  यह पूरी तरह से ग्लूटेन-फ्री होता है। साथ ही, वजन घटाने में मदद करता है। 

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 17 July 2025 at 23:39 IST