अपडेटेड 28 July 2025 at 13:04 IST

वर्कआउट से पहले और बाद में खाएं ये 7 चीजें, कुछ ही दिनों में पिघलती नजर आएगी शरीर की चर्बी

Pre and Post Workout Meals: नियमित तौर पर वर्कआउट करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। चाहे वजन बढ़ाना हो या घटाना, आजकल फिटनेस के लिए हर दूसरा इंसान जिम जा रहा है। ऐसे में लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि वर्कआउट से पहले और बाद में क्या खाना चाहिए।

Follow :  
×

Share


1/7

आप वर्कआउट से पहले और बाद में क्या खा रहे हैं, ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस तरह की एक्सरसाइज कर रहे हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आपको वर्कआउट से आधा घंटे पहले ही हल्का-फुल्का खाना पड़ेगा।

Image: Freepik
2/7

वर्कआउट के लिए सबको एनर्जी चाहिए होती है। ऐसे में आप एक्सरसाइज से पहले 2-3 खजूर खा सकते हैं। 

Image: Canva
Advertisement
3/7

एनर्जी के लिए आप वर्कआउट शुरू होने से आधे घंटे पहले ब्लैक कॉफी पी सकते हैं। इसके अलावा, आप एक केला भी खा सकते हैं जो आपको डेढ़ घंटे तक वर्कआउट करने की ताकत देगा।

Image: Freepik
4/7

कार्ब्स के लिए आप 45 मिनट पहले ओट्स में चीया सीड्स मिलाकर खा सकते हैं। चीया सीड्स में फाइबर और ओमेगा 3s भरपूर मात्रा में होता है।

Image: Canva
Advertisement
5/7

वर्कआउट के बाद आप पनीर या टोफू सलाद खाएं। इसमें ढेर सारी सब्जियां मिलाकर इसका स्वाद लें। प्रोटीन से भरपूर ये सलाद मसल बिल्डिंग के लिए अच्छा होता है।

Image: Freepik
6/7

वर्कआउट के बाद आप अंडों का सेवन करें। इसके साथ आप सेब या पपीता भी खा सकते हैं। कार्ब्स और प्रोटीन से रिकवरी जल्दी होती है।

Image: Freepik
Advertisement
7/7

वर्कआउट के बाद बॉडी में दर्द होने लगता है। ऐसे में आप नमक लगाकर अनानास खाएं। इसमें ब्रोमेलेन नाम का एंजाइम होता है, जो सूजन और मांसपेशियों के दर्द को कम करता है।

Image: freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 28 July 2025 at 13:04 IST