अपडेटेड 18 July 2025 at 18:49 IST

Snake: बारिश के मौसम में सांप के घर में घुसने का है डर? बस दरवाजे पर लगा दें एक पौधा, मिल जाएगा छुटकारा

मानसून के दौरान लगातार बारिश की वजह से कई तरह के जीव जंतु के घर में घुसने का खतरा बढ़ जाता है। इनमें से एक है सांप। बारिश के कारण जब उनके बिलों में पानी भर जाता है तो वो सुरक्षित स्थान की तालाश करने लगते हैं। ऐसे में लोगों को सर्तक रहने की जरूरत होती है, खासकर ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होती है। ऐसे में कुछ पौधे हैं, जिन्हे घर के दरवाजे पर रख देने से सांप के आने का खतरा कम हो जाता है। जानते हैं इन पौधों के बारे में....

Follow :  
×

Share


1/7

सांपों से बचाव के लिए घरों में कुछ विशेष पौधे लगाना जरूरी होता। इसे आप घर के दरवाजे, बॉलकनी या छत्त पर लगा सकते हैं। इन पौधों की गंध और रासायनिक गुण सांपों को दूर रखते हैं।
 

Image: Freepik
2/7

इन पौधों को गमले में भी लगाया जा सकता है, जिससे सांप के घर में घुसने का खतरा कम हो जाता है। आइए जानते हैं उन पौधों के बारे में जो मानसून में घर को सांपों से सुरक्षित रखने में कारगर है। 

Image: Meta - AI
Advertisement
3/7

गेंदे के फूल की महक और इसकी जड़ से निकलने वाले रसायन सांपों को दूर रखते हैं। इसे घर के चारों ओर या बगीचे में लगा सकते हैं। इस गमले में लगाकर बॉलकनी में भी रख सकते हैं। 

Image: Freepik
4/7

लेमन ग्रास की तीखी और नींबू जैसी महक सांपों को भगाने में कारगर मानी जाती है। इसे गमले में लगाकर घर के मेन डोर पर या खिड़कियों के पास रखा जा सकता है। 
 

Image: Instagram
Advertisement
5/7

सर्पगंधा का पौधा, नाम से ही साफ है कि यह पौधा सांपों को दूर भगाने में उपयोगी होता है। इसकी जड़ और पत्तियों से निकलने वाली गंध उन्हें पास नहीं आने देती।

Image: AI Generated
6/7

इनमें से एक स्नेक प्लांट सबसे कॉमन नाम है। सांप इस पौधे को पसंद नहीं करता है। यह पौधा दिखने में किसी जीभ की तरह तेज और नुकीले होता है। 

Image: Instagram
Advertisement
7/7

सांपों को नागदौना की गंध बिल्कुल पसंद नहीं है। ऐसे में सांप को घर से दूर रखने के लिए नागदौना का पौधा आंगन, बालकनी या फिर मेन गेट पर भी लगा सकते हैं। 

Image: Freepik

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 18 July 2025 at 18:49 IST