अपडेटेड 11 October 2025 at 23:17 IST

Parlour Facial At Home: ब्यूटी पार्लर जाने की जगह घर पर करें कच्चे दूध से फेशियल, चांद सा चमकेगा चेहरा, जानें स्टेप्स

हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा हमेशा ग्लोइंग और फ्रेश दिखे। लेकिन पार्लर जाने का समय या खर्च हर किसी के पास नहीं होता। अगर आप भी चाहती हैं बिना पार्लर जाए नैचुरल ग्लो पाना, तो कच्चा दूध आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड, विटामिन्स और मिनरल्स त्वचा को साफ, मुलायम और चमकदार बनाते हैं। चलिए जानते हैं कच्चे दूध से घर पर फेशियल करने के आसान स्टेप्स –

Follow :  
×

Share


1/6

स्टेप 1: क्लींजिंग

  • एक कॉटन बॉल में थोड़ा कच्चा दूध लें और चेहरे पर हल्के हाथों से लगाकर मसाज करें। इससे चेहरे की धूल-मिट्टी और ऑयल निकल जाता है।
  • दूध स्किन को डीप क्लीन करेगा।
Image: Freepik
2/6

स्टेप 2: स्क्रबिंग

  • 1 चम्मच चावल का आटा या बेसन में थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इसे चेहरे पर हल्के हाथों से 5 मिनट तक मसाज करें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।
  • ये डेड स्किन को हटाएगा।
Image: Freepik
Advertisement
3/6

स्टेप 3: स्टीम

  • एक कटोरी गर्म पानी लें और चेहरे को उसके ऊपर 2-3 मिनट तक रखें।
  • अगर चाहें तो स्टीम में थोड़ा नींबू का रस या गुलाब जल मिला सकती हैं।
  • इससे पोर्स खुल जाते हैं और स्किन में चमक आती है।
Image: Freepik
4/6

स्टेप 4: फेस पैक

  • 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में कच्चा दूध और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इसे चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट तक सूखने दें।
  • फिर ठंडे पानी से धो लें।
  • ये पैक स्किन को टाइट और ब्राइट बनाता है।
Image: Freepik
Advertisement
5/6

स्टेप 5: मॉइस्चराइजिंग

  • फेशियल के बाद कुछ बूंदें एलोवेरा जेल या नारियल तेल चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
  • इससे स्किन नरम और हाइड्रेटेड रहती है।
Image: freepik
6/6

सिर्फ एक बार ये दूध फेशियल करने से ही चेहरे पर नेचुरल ग्लो और ब्राइटनेस दिखने लगेगी। अगर आप हफ्ते में 1 बार इसे करेंगी, तो आपकी त्वचा पार्लर जैसे चमक उठेगी।

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 11 October 2025 at 23:17 IST