अपडेटेड 11 August 2025 at 14:58 IST
Natural Hair Dye: केमिकल नहीं... बालों को काला करने के लिए Bharti Singh लगाती हैं ये होममेड डाई, आप भी कर सकते हैं ट्राई
Natural Hair Dye: कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने खूबसूरत और काले बालों का राज खोला है। भारती बताती हैं कि उन्होंने कभी केमिकल डाई का इस्तेमाल नहीं किया। इसकी जगह घर में ही बनी डाई वो अपने बालों में लगाती हैं। उन्होंने इस बनाने का प्रोसेस भी बताया।
सफेद बालों की समस्या आजकल बेहद ही आम हो गई। कम उम्र में लोगों इससे जूझने लगे हैं। सफेद बालों को छिपाने के लिए कई लोग हेयर कलर या डाई का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन वो बालों के लिए अच्छे नहीं माने जाते।
Image: shutterstockअगर आप केमिकल हेयर डाई से दूर रहना चाहते हैं, तो बालों को काला करने के लिए भारती सिंह की तरह घर होममेड डाई बनाकर ट्राई कर सकते हैं। इससे आपके बाल नेचुरली काले के साथ ही मुलायम और हेल्दी भी रहेंगे।
Image: XAdvertisement
भारती सिंह ने अपने पॉडकास्ट में होममेड डाई बनाने का प्रोसेस बताया। कॉमेडियन बताती हैं कि उन्होंने अपने बालों को कभी कलर नहीं कराया। इसकी जगह वो घर पर होममेड डाई बनाकर बालों को नैचुरली काला करती हैं।
Image: Instagramभारती बताती हैं कि पंजाब में मेहंदी लगाते थे और आज भी यही करते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए लोहे की कड़ाही में नेचुरल मेहंदी डालती होती है।
Image: InstagramAdvertisement
इसके बाद मेहंदी में चाय पत्ती का पानी, एलोवेरा जेल और अंडे का सफेद हिस्सा डालकर अच्छी तरह से चलाते हैं। फिर मेहंदी को भिगोकर रखते हैं, सुबह इसे बालों पर लगाया जाता है।
भारती कहती हैं कि यही है मेरी बालों की सुंदरता का राज। वो बताती हैं कि इससे बाल नेचुरैली काला होते हैं। साथ ही यह बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
Image: InstagramDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 11 August 2025 at 14:58 IST