अपडेटेड 30 August 2025 at 23:15 IST
Milk: दिन या रात, कब है दूध पीने का सही समय? 90% लोग नहीं जानते होंगे
Milk: दूध हर उम्र के लोगों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। खासतौर पर, बच्चों को दिन में दो बार दूध दिया जाता है जिससे उनके शरीर को पर्याप्त कैल्शियम मिल सके। हालांकि, क्या आपको दूध पीने का सही समय और तरीका पता है?
लोग अलग-अलग समय पर दूध पीना पसंद करते हैं। लोग अपनी जरूरतों के हिसाब से अपने डेली रूटीन में दूध को शामिल करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि एडल्ट को रात में सोने से पहले दूध पीना चाहिए।
Image: Freepikबड़े लोगों को रात में दूध पीने की सलाह दी जाती है ताकि उन्हें अच्छी नींद आ सके। रात को एक ग्लास गरमा-गरम दूध में शहद मिलाकर पिएं। इससे आपकी दिनभर की थकान मिटेगी और बढ़िया नींद आएगी।
Image: FreepikAdvertisement
दूध में ट्रिप्टोफन नामक एमिनो एसिड मौजूद होता है जो नींद के हार्मोन को बढ़ावा देता है। इससे शांत नींद आती है।
Image: Freepikऐसा भी कहा जाता है कि रात को दूध पीने से आपका शरीर अगले दिन के लिए तैयार होता है। रात को हल्दी का दूध पीकर सोने से शरीर की अंदरूनी चोट भी ठीक हो जाती है।
Image: FreepikAdvertisement
हालांकि, बच्चों को सुबह-सुबह दूध देने की सलाह दी जाती है। इससे उनकी हड्डियां मजबूत होती हैं और उन्हें दिनभर के लिए एनर्जी मिल जाती है। बच्चों को दिन और रात, दोनों समय दूध देना फायदेमंद रहता है।
Image: Meta-AIअगर आपका पाचन कमजोर है या अक्सर पेट खराब रहता है, तो सुबह-सुबह दूध पीने से बचना चाहिए। खासतौर पर, सुबह खाली पेट तो कभी दूध नहीं पीना चाहिए।
Image: freepikAdvertisement
जो लोग दिन में वर्कआउट करते हैं, उनके लिए जिम के बाद दूध पीना फायदेमंद माना जाता है। इससे उनकी मसल्स का विकास होता है।
Image: freepikरात को सोने से 1-2 घंटे पहले दूध पीना चाहिए। रात को हमारा शरीर हील करता है। ऐसे में दूध का कैल्शियम बेहतर तरीके से शरीर में एब्जॉर्ब होता है और हड्डियां मजबूत होती हैं।
Image: freepikAdvertisement
ऐसे में आप उम्र और जरूरतों के हिसाब से दिन के अलग-अलग समय पर दूध का सेवन कर सकते हैं।
Image: freepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 30 August 2025 at 23:15 IST