अपडेटेड 7 July 2025 at 12:01 IST

Monsoon Diet: बारिश में भूलकर भी न खाएं ये चीज, वरना खराब हो सकती है सेहत, जानें क्या खाएं

Monsoon Diet in Hindi: बारिश के मौसम में अक्सर लोग गलत जानकारी के कारण कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर बैठते हैं, जिसके कारण उन्हें सेहत से जुड़ी कई समस्या हो जाती हैं।

Follow :  
×

Share


1/7

ऐसे में इन लोगों को पता होना चाहिए कि बारिश के दौरान किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों को अपनी डाइट से निकालना चाहिए। जानते हैं इस लेख के माध्यम से... 

Image: Freepik
2/7

व्यक्ति को बारिश के मौसम में भूलकर भी समोसे, पकोड़े, चिप्स आदि तले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। ये न केवल आपके पाचन तंत्र को खराब कर सकते हैं बल्कि इसके कारण कई समस्याएं भी हो सकती हैं

Image: Unsplash
Advertisement
3/7

व्यक्ति को मानसून में सड़क के किनारे बिकने वाली खाने की चीजें जैसे कटे हुए फल, जूस आदि का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इससे व्यक्ति को जल जनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

Image: Pinterest
4/7

व्यक्ति को बारिश के मौसम में कच्चा सलाद, कच्ची सब्जियां आदि नहीं खानी चाहिए क्योंकि इनसे बैक्टीरिया के फैलने का खतरा अधिक रहता है। 

Image: Freepik
Advertisement
5/7

व्यक्ति को मछली और अन्य सी फूड को खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे भी शरीर संक्रमित हो सकता है।

Image: Unsplash
6/7

बारिश के मौसम में दही और छाछ का सेवन कर सकते हैं। ये न केवल गट हेल्थ को अच्छा रखते हैं बल्कि इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत रखने में उपयोगी हैं।

Image: IMDb
Advertisement
7/7

आप बारिश के मौसम में ताजे फल और पकी हुई सब्जियों का सेवन करें। इसके अलावा अदरक वाली चाय, तुलसी, काली मिर्च आदि के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है।

Image: Unsplash

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 7 July 2025 at 12:01 IST