अपडेटेड 17 July 2025 at 11:08 IST

Money Plant में लग गए हैं कीड़े तो छिड़क दें ये चीज, हरा-भरा नजर आएगा प्लांट

Money plant Care Tips in Hindi: बता दें कि बरसात के मौसम में पेड़ पौधों पर कीड़े लग जाते हैं। ऐसा ही कुछ मनी प्लांट के साथ भी होता है। ऐसे में यदि आपके मनी प्लांट में कीड़े लग गए हैं तो बता दें कुछ घरेलू उपायों के माध्यम से इन्हें दूर किया जा सकता है।

Follow :  
×

Share


1/8

यदि मनी प्लांट पर साबुन से छिड़काव किया जाए तो इससे न केवल आसानी से कीड़ों को दूर किया जा सकता है बल्कि यह एक प्राकृतिक तरीका भी है।

Image: X
2/8

ऐसे में आप लगभग 3 लीटर पानी में चार बड़ी चम्मच डिश वॉश लिक्विड डालें और अच्छे से मिलाएं अब बने मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर मनी प्लांट के पत्तों पर छिड़कें।

Image: Freepik
Advertisement
3/8

ऐसा करने से फायदा मिलेगा। नीम के तेल के इस्तेमाल से भी आप मनी प्लांट में लगने वाले कीड़ों को दूर कर सकते हैं।

Image: Pexels
4/8

ऐसे में 2 लीटर पानी में आधा कप नीम का तेल डालें और उसके बाद स्प्रे बोतल में बने मिश्रण को भरकर प्रभावित स्थान पर छिड़कें।

Image: Pexels
Advertisement
5/8

ऐसा करने से फायदा हो सकता है। बता दें कि यदि मनी प्लांट में कीड़े लग गए हैं तो पानी के तेज प्रेशर को मारें।

Image: Pexels
6/8

ऐसा करने से जहां-जहां कीड़े दिखाई दे रहे हैं वहां से वो दूर हट जाएंगे। साथ ही पत्तों पर जमा गंदगी भी दूर हो सकती है। 

Image: AI
Advertisement
7/8

मनी प्लांट पर यदि आप काली मिर्च का पानी भी छिड़क सकते हैं। ऐसे में आप एक लाटर पानी में काली मिर्च के पाउडर को डालें और स्प्रे बोतल में छिड़कें। 

Image: AI
8/8

इससे अलग आप पानी में काली मिर्च को उबालें फिर स्प्रे बोतल में भरें। इसके मनी प्लांट पर छिड़कें, ऐसा करने से फायदा हो सकता है। 

Image: AI

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 17 July 2025 at 11:08 IST