अपडेटेड 31 July 2025 at 21:03 IST
Money Plant Care: मनी प्लांट में नहीं लग रहे पत्ते? इन 5 फ्री घरेलू नुस्खों से बढ़ाएं ग्रोथ
Money Plant Care: मनी प्लांट एक ऐसा इंडोर प्लांट है जो घर की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करता है, लेकिन कभी-कभी इसकी ग्रोथ रुक जाती है या धीमी हो जाती है। ऐसे में हम आपके लिए 5 ऐसी फ्री की चीजें बताएंगे, जिन्हें मनी प्लांट की जड़ों में डालकर पौधे की ग्रोथ को बढ़ा सकते हैं।
1/5
1. चावल का पानी
ये एक नेचुरल और आसान तरीका है, जिससे आप मनी प्लांट की ग्रोथ बढ़ा सकते हैं। इसमें विटामिन बी, आयरन, जिंक और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।
2/5
2.केले के पील
केले के छिलकों में पोटेशियम होता है जो पौधों की ग्रोथ में हेल्प करती हैं। केले के छिलके को पानी में भिगोकर मनी प्लांट की जड़ों में डाल सकते हैं।
Advertisement
3/5
3. प्याज का छिलका
प्याज के छिलके में सल्फर होता है जो पौधों की ग्रोथ में हेल्प करता है। प्याज के छिलके को पानी में भिगोकर मनी प्लांट की जड़ों में डाल सकते हैं।
4/5
4. अंडे के छिलके
अंडे के छिलके में कैल्शियम होता है, इसे पीसकर मनी प्लांट की मिट्टी में मिला सकते हैं।
Advertisement
5/5
5. चायपत्ती का पानी
चायपत्ती का पानी पौधों को कई पोषक तत्व प्रदान करता है। चाय पत्ती को पानी में भिगोकर पौधों की जड़ों में डाल सकते हैं।
Image: UnsplashPublished By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 31 July 2025 at 21:03 IST