अपडेटेड 6 May 2025 at 19:41 IST
Mohini Ekadashi kab hai: 7 या 8 मई, कब है मोहिनी एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त
Mohini Ekadashi 2025 Date: हर महीने दो एकादशियां आती है एक शुक्ल पक्ष और दूसरी कृष्ण पक्ष में। वहीं पूरे साल में कुल 24 एकादशियां आती हैं।
हम बात कर रहे हैं मोहिनी एकादशी। ये एकादशी वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष को आती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के मोहिनी रूप की आराधना होती है।
Image: PIxabayइस साल मोहिनी एकादशी 7 मई को सुबह 10:19 बजे शुरू हो रही है। वहीं इसका समापन 8 मई को दोपहर 12:29 बजे होगा।
Image: FreepikAdvertisement
चूंकि एकादशी का व्रत हमेशा उदया तिथि के अनुसार माना जाता है। ऐसे में आप 8 मई दिन गुरुवार को मोहिनी एकादशी का व्रत रख सकते हैं।
Image: Freepikएकादशी पर जो लोग व्रत रखते हैं वे भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार की पूजा कर चंदन से तिलक लगाएं और तुलसी के पत्ते के साथ जौ अर्पित करें।
Image: FreepikAdvertisement
इस दिन आप पीले रंग के कपड़े पहनें क्योंकि मान्यता है कि भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय हैं, इससे विशेष फल प्राप्त हो सकता है।
Image: instagramसनातन धर्म में तुलसी का पौधा भी बेहद ही खास माना जाता है। ऐसे में एकादशी पर मां तुलसी की पूजा जरूर करें। इससे धन योग बनते हैं।
Image: instagramAdvertisement
मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे आप भूलकर भी तुलसी के पत्तों को न तोड़ें। वरना इससे विष्णु जी नाराज हो सकते हैं।
Image: ShutterstockDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 6 May 2025 at 19:41 IST