अपडेटेड 24 July 2025 at 22:17 IST
Healthy Ingredients in Flour: आटा गूंथते समय मिला दें ये 5 चीज, रोटी बन जाएगी दवा; दूर भागेंगी ये बीमारियां
Health Tips: अगर आटा गूंथते समय इसमें कुछ चीजें मिला दी जाएंगी, तो रोटी सिर्फ आपका पेट नहीं भरेंगी। बल्कि एक तरह से ये आपके लिए दवा बन जाएगी। इन चीजों को आटे मिलाने से कई बीमारियों को दूर करने में मदद मिल सकती है।
रोटी भारत में खाने का एक अहम हिस्सा है। बिना इसके इंडियन मील अधूरा-सा माना जाता है। कई घरों में 12 महीने गेहूं की रोटी खाई जाती है।
वैसे तो गेहूं की रोटी शरीर के लिए फायदेमंद मानी जाती है। आटा गूंथते समय आप इसमें कुछ चीजें मिला दें तो आप अपनी रोटी को और हेल्दी बना सकते हैं। इससे कई बीमारियों को दूर करने में मदद मिल सकती है।
Advertisement
मेथी दाना: ये भूख कंट्रोल करने के साथ पेट साफ करने और शुगर मैनेजमेंट में मदद करता है। हल्का भूनकर इसका आप पाउडर बना लें और फिर इसे आटे में मिलाएं।
इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। साथ ही शरीर में इंसुलिन प्रोडक्शन भी बेहतर होता है। हालांकि ध्यान रखें कि इसे ज्यादा मात्रा में न मिलाया जाए। नहीं तो रोटी कड़वी हो सकती है।
Advertisement
अलसी का पाउडर: दिल से जुड़ी समस्या या जोड़ों में दर्द से राहत दिलाने में ये मदद करता है। यह बीज नसों की भी सफाई करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है। इसलिए इसे आटा गूंथते समय मिला सकते हैं।
अजवाइन: आटा गूंथते समय आप इसमें आजवाइन का पाउडर भी मिला सकते हैं। इससे गैस, एसिडिटी, कब्ज और पेट में जलन जैसी समस्याएं में राहत मिलती है। साथ ही ये रोटियों को टेस्टी भी बनाता है।
Advertisement
तिल के बीज: इनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। खास तौर पर सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म और मजबूत बनाए रखना है। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए ये रोटी काफी फायदेमंद मानी जाती है।
सहजन या मोरिंगा: इसके पाउडर में कई विटामिन, प्रोटीन और मिनरल्स का कॉम्बो होता है। ये इम्युनिटी बढ़ाता है और शरीर की सूजन को भी घटाता है। इसे कम मात्रा में मिलाएं। इसका स्वाद थोड़ा-सा तीखा होता है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 24 July 2025 at 22:17 IST