अपडेटेड 4 August 2025 at 12:22 IST
चाय बनाते वक्त बिल्कुल ना करें ये 3 गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है भारी
Mistakes To Avoid While Making Tea: चाय भारत ही नहीं, दुनियाभर में सबसे पॉपुलर ड्रिंक है। सुबह होते ही हर घर से अदरक की चाय की खुशबू आना शुरू हो जाती है। हालांकि, चाय बनाना भी एक कला है जिसके लिए काफी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है।
दूध की चाय भारतीयों के लिए केवल एक ड्रिंक ही नहीं, बल्कि थेरेपी भी है। बहुत से लोगों की सुबह ही एक कप चाय से होती है।
Image: Freepikहर इंसान का चाय बनाने का तरीका अलग होता है। हालांकि, चाय बनाते वक्त कुछ चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए वरना आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
Image: CanvaAdvertisement
तो चलिए बिना इंतजार किए उन तीन गलतियों के बारे में जान लेते हैं जो लोग चाय बनाते वक्त आमतौर पर करते हैं।
Image: Canvaपहली- चाय बनाने के बाद प्लास्टिक की छलनी का इस्तेमाल ना करें। इससे प्लास्टिक कंपाउंड चाय में घुल जाते हैं जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। स्टील की छलनी यूज करें।
Image: canvaAdvertisement
दूसरी- चाय को बार-बार गर्म करने से बचें। इससे चाय का एसिडिक कंटेंट बढ़ जाता है जिससे पेट को दिक्कत हो सकती है और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। हमेशा फ्रेश चाय ही बनाएं।
Image: Canvaतीसरी- सबसे पहले दूध कभी नहीं डालना चाहिए। चाय बनाने के लिए सबसे पहले पैन में पानी डाले, फिर उसमें चाय पत्ती डालकर उसे अच्छे से उबालें। फिर बाद में दूध डालें।
Advertisement
दरअसल, दूध में मौजूद प्रोटीन चाय के एंटीऑक्सीडेंट को बांधता है जिस वजह से दूध बाद में डालना चाहिए।
Image: CanvaDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 4 August 2025 at 12:22 IST