अपडेटेड 18 September 2024 at 23:45 IST
Migraine Pain: माइग्रेन को ट्रिगर करते हैं लाइफस्टाइल के ये 5 कारण, जानें किन वजहों से होता है दर्द
Migraine: आज के समय में काफी लोगों में माइग्रेन की समस्या देखने को मिल रही हैं। अगर इससे बचना है, तो इसके होने के पीछे की वजह के बारे में जानें...
1/9
Migraine Trigger Points: माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति हैं, जिसमें सिर में तेज दर्द के साथ-साथ कई और तरह की समस्याएं भी होने लगती हैं। Image: Freepik
2/9
इस बीमारी में सिर के बाएं या दाएं ओर दर्द रहता है। माइग्रेन की स्थिति में कई बार सिर में चुभन भी महसूस होने लगती है। Image: Freepik
Advertisement
3/9
इस समस्या में कुछ घंटों से लेकर तीन दिन तक भी दर्द रह सकता है। कई लोगों को माइग्रेन में जी मिचलाना, उल्टी या मतली होना या गैस बनने जैसे परेशानियां भी हो जाती हैं। Image: freepik
4/9
ऐसे में अगर आप माइग्रेन के दर्द से बचना चाहते हैं, तो आपको इसे ट्रिगर करने वाले कारणों के बारे में जानना होगा, जो हमारे लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियां ही होती हैं जिन पर हम ध्यान नहीं दे पाते हैं। Image: freepik
Advertisement
5/9
अगर किसी व्यक्ति को स्ट्रेस और एंग्जायटी ज्यादा रहती है, तो उसे माइग्रेन का दर्द उठ सकता है। इस स्थिति में ब्रेन में कुछ साइकोलॉजिकल चेंजेस होते हैं जो माइग्रेन का कारण बन सकते हैं। Image: freepik
6/9
हार्मोनल चेंजेस भी माइग्रेन पेन को ट्रिगर करते हैं। ज्यादा तनाव लेने से कोर्टिसोल हार्मोन अंसुलित हो जाता है, जिससे सिर दर्द या नींद से जुड़ी परेशानी हो सकती हैं। इसकी वजह से माइग्रेन पेन बढ़ सकता है। Image: freepik
Advertisement
7/9
माइग्रेन पेन के पीछे कुछ दवाओं का सेवन भी हो सकता है, क्योंकि दवाओं के ज्यादा सेवन से हमारे नर्वस सिस्टम पर सीधा असर पड़ता है। इसके कारण नर्वस सिस्टम सेंसिटिव हो सकता है और आपको सिर दर्द हो सकता है। Image: freepik
8/9
कुछ लोगों को मौसम बदलते ही मूड स्विंग्स होने लगते हैं। ऐसे में ब्रेन में केमिकल चेंज होने की वजह से सेरेटोनिन भी इंबैलेंस हो जाता है। इसके कारण सिरदर्द हो सकता है। वहीं कुछ को माइग्रेन हो सकता है। Image: freepik
Advertisement
9/9
अगर आपको नींद से जुड़ी समस्याएं रहती हैं तो यह माइग्रेन की वजह बन सकती हैं। अधूरी नींद की वजह से स्ट्रेस और एंग्जायटी हो सकती है, जो माइग्रेन के दर्द की वजह बन सकता है। Image: freepik
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 18 September 2024 at 23:45 IST