Kachori Recipe: इस कचौड़ी के साथ सर्दियों की शाम बनाएं खास, एक दफा खाते ही बार-बार बनाने को हो जाएंगे मजबूर

क्या आप भी सर्दियों में हर दिन मटर की सब्जी, पुलाव और पराठा खाकर ऊब चुके हैं। अगर हां, तो इस बार हम आपके लिए एक यूनिक और आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है।

Follow :  
×

Share


1/8

सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में हरी मटर की भरमार हो जाती है। स्वाद और सेहत दोनों के लिए लाजवाब मटर थाली में खास जगह बनाती है। 
 

Image: Freepik
2/8

मटर की सब्जी, मटर पुलाव से लेकर मटर के परांठे तक, तमाम डिशेज बनाई जाती हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती हैं। 
 

Image: Freepik
Advertisement
3/8

इस बार हम आपको मटर की एक ऐसी डिश बनाने की विधि बताने जा रहे हैं जो वाकई लाजवाब है। ये नाश्ते से लेकर शाम की चाय तक के साथ परफेक्ट स्नैक है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है।
 

Image: Freepik
4/8

हम बात कर रहे हैं मटर की कचौड़ी की। ऐसे में आइए इसे बनाने का आसान तरीका जानते हैं। 
 

Image: Freepik
Advertisement
5/8

मटर कचौड़ी बनाने का मिश्रण/सामग्री

गेहूं का आटा- 2 कप
मैदा- ½ कप (कचौड़ी कुरकुरी बनाने के लिए)
हरी मटर- 1 कप (उबली, दरदरी पिसी हुई)
हरी मिर्च- 2 (बारीक कटे)
 

Image: Freepik
6/8

अदरक- 1 चम्मच (कद्दूकस हुआ)
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- ½ चम्मच
जीरा- ½ चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- फ्राई करने के लिए
 

Image: Freepik
Advertisement
7/8

टिप्स

भरावन में थोड़ा अमचूर पाउडर डालने से स्वाद और बढ़ेगा।
कचौड़ी तलते समय तेल मध्यम गरम रखें, ताकि कुरकुरी बने।

इसके बाद मैदा और आटा मिलाकर आटा गूंध लें और फिर गोले बनाएं। 

Image: Freepik
8/8

इन गोले में तैयार किए मिश्रण को भरे। इसके बाद गोले को कचौड़ी का आकार दें। कचौड़ी भरने के बाद इसे सुनहरा होने तक तलें। फिर गरमा गर्म चटनी या सब्जी के साथ परोसे।

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 2 December 2025 at 14:13 IST