अपडेटेड 27 February 2026 at 23:37 IST

Malaika Arora Fitness: 52 की उम्र में भी इतनी फिट कैसे हैं मलाइका अरोड़ा? रोज सुबह खाली पेट पीती हैं ये ड्रिंक

Malaika Arora Fitness: सेलिब्रिटीज अपनी स्किन और फिटनेस का अच्छे से ध्यान रखते हैं। यही कारण है कि इतनी उम्र हो जाने के बावजूद भी वो काफी यंग दिखते हैं। चलिए जान लेते हैं कि खुद को फिट रखने के लिए मलाइका अरोड़ा कौनसी मैजिक ड्रिंक पीती हैं।

Follow :  
×

Share


1/6

मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का हर कोई दीवाना है। वो ना केवल खुद एक एक्टिव लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए अपने फॉलोअर्स को भी मोटिवेट करती हैं।

Image: instagram
2/6

मलाइका अरोड़ा 52 साल की हैं लेकिन उनका स्लिम फिगर और बेदाग चेहरा देख लोग उन्हें 25 साल का समझते हैं। हालांकि, आपको बता दें कि ऐसी हेल्दी स्किन और बॉडी पाना जरा भी आसान नहीं होता।

Image: instagram
Advertisement
3/6

मलाइका अपनी फिटनेस को काफी सीरियसली लेती हैं जो उनके डेली रुटीन में झलकता है। वो रोज सुबह उठते ही एक मैजिक ड्रिंक पीती हैं जिसका खुलासा उन्होंने एक पॉडकास्ट में किया। इसे वो वॉटर थेरेपी कहती हैं।

Image: instagram
4/6

मलाइका अरोड़ा ने खुलासा किया कि वो रोज सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पीती हैं। रात भर एक गिलास पानी में जीरा और अजवाइन भिगोकर रखती हैं, सुबह पानी गर्म करके, छानकर पी लेती हैं।

Image: instagram
Advertisement
5/6

जीरा और अजवाइन पानी के बहुत से फायदे हैं। ये पाचन सुधारने, पेट की गैस-एसिडिटी दूर करने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में फायदेमंद है। 

Image: instagram
6/6

चूंकि जीरा और अजवाइन पानी से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और ये पेट की सूजन कम करता है इसलिए ये वजन घटाने में सहायक होता है। इससे शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है। 

Image: instagram

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 27 February 2026 at 23:37 IST