अपडेटेड 8 June 2025 at 20:30 IST
अपने लाइफस्टाइल में करें ये छोटे-छोटे बदलाव, कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगी पेट की चर्बी
आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में ज्यादातर लोग अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं। ऑफिस में घंटों की सिटिंग जॉब और खाने पीने में अनियमिताओं की वजह से लोगों में वजन बढ़ने की परेशानी देखी जा रही है। इससे बचने के लिए आप अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करके राहत पा सकते हैं।
आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में ज्यादातर लोग अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं और ऐसे में फैट कम करने के लिए कई अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कभी बोरिंग डाइट तो कभी फैंसी चीजों का सहारा लेते हैं।
Image: Freepikअगर आप बिना किसी एक्सट्रा खर्चे के घरेलू चीजों से ही अपना वजन कंट्रोल करना या कम करना चाहते हैं तो आपको अपने लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव करने पड़ेंगे।
Image: FreepikAdvertisement
चर्बी घटाने के लिए खाने से पहले सलाद में नींबू निचोड़ कर खाएं। सलाद में फाइबर होता है जो पेट भर देता है, जिसके बाद खाना कम खाया जाता है और नींबू खाने को पचाने में मदद करता है।
Image: Freepikअगर आप खाने में नारियल के तेल का इस्तेमाल करते हैं तो इससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। नारियल के तेल में मीडियम-चेन ट्राइग्लिसराइड्स पाया जाता है जो हमारे शरीर से फैट जलाने में मदद करता है।
Image: FreepikAdvertisement
चर्बी को कम करने के लिए सब्जियों को ओवरकुक करने से बचें। सब्जियों को ज्यादा पकाने से उनके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं, जो चर्बी घटाने में मदद करते हैं। इसलिए उतना ही पकाएं कि सब्जियां नरम हो जाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 8 June 2025 at 20:30 IST