अपडेटेड 29 August 2025 at 12:54 IST

Reuse Hacks: पुराने-रद्दे अखबार से बनाएं ये 5 आसान डेकोरेशन की चीजें, पड़ोसी पूछते रह जाएंगे; कहां से खरीदा?

Reuse Hacks: अगर आप भी अपने घर को सजाने के लिए अक्सर महंगे सजावटी सामान खरीदते हैं, लेकिन आपके घर पर रद्दी अखबार पड़े हैं। इन अखबार से आप यूनिक डेकोरेशन आइटम बना सकते हैं। सोशल मीडिया पर आजकल ऐसे ही क्रिएटिव रीयूज हैक्स काफी ट्रेंड बने हुए हैं। इससे न केवल पैसे बचते हैं बल्कि पड़ोसी भी आपके घर आकर पूछेंगे कि ये सामान आपने कहां से लिया है।

Follow :  
×

Share


1/5

अखबार से फोटो फ्रेम

पुराने अखबार की रोलिंग स्टिक बनाकर उससे तरह-तरह डिजाइन के फोटो फ्रेम तैयार कर सकते हैं। इसमें पेंट और वार्निश लगाकर इसे और खूबसूरत बना देगा।
 

Image: Freepik
2/5

पेपर के फ्लावर

अखबार को काटकर उसे तरीके से मोड़कर सुंदर फूल बना सकते हैं। इन्हें वास या वॉल हैंगिंग में लगाकर घर को सजाया जा सकता है। इन्हें कलर करने पर और निखर कर आते हैं।
 

Image: Freepik
Advertisement
3/5

पेपर बास्केट

अखबार को रोल करके और बुनाई की तरह फेवीकोल से जोड़कर एक स्टाइलिश बास्केट बनाई जा सकती है। इसमें आप फल, फूल या छोटे हल्के सामान रख सकते हैं।

Image: Freepik
4/5

पेपर लैम्प शेड

अखबार को डिजाइन कट करके या रोल स्टिक से जोड़कर लैंप शेड तैयार करें। जब उसमें लाइट जलेगी तो कमरे की सुंदरता दोगुनी हो जाएगी।
 

Image: Freepik
Advertisement
5/5

वॉल आर्ट और शोपीस

अखबार से बनी क्रिएटिव वॉल आर्ट पेंटिंग्स और छोटे-छोटे शोपीस भी आसानी से तैयार किए जा सकते हैं। उन्हें रंग कर घर की दीवारों और टेबल को सजाया जा सकता है।
 

Image: Freepik

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 29 August 2025 at 12:54 IST