अपडेटेड 10 July 2025 at 13:35 IST

Monalisa: हीरोइन बनने के बाद अब 'बिग बॉस' में आग लगाएंगी वायरल गर्ल मोनालिसा? एंट्री को लेकर क्या कहा जो हो गई VIRAL

Mahakumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ 2025 में माला बेचने वाली मोनालिसा रातों-रात मशहूर हो गईं और अब एक स्टार बन चुकी हैं। अब मोनालिसा ने रियलिटी शो बिग बॉस में एंट्री को लेकर बड़ी बात कही है।

Follow :  
×

Share


1/6

महाकुंभ 2025 में कई चेहरे वायरल हुए थे, लेकिन माला बेचने वाली मोनालिसा वाकई में स्टार बन गईं। कत्थई आंखों वाली मोनालिसा ने अपनी खूबसूरती से कई लोगों को दीवाना बना दिया।

Image: Instagram
2/6

आज मोनालिसा की किस्मत बुलंदियों पर है। हाल ही में वह उत्कर्ष सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो 'सादगी' में रोमांस करती नजर आई थीं। उनकी एक फिल्म भी जल्द ही रिलीज होने वाली है।

Image: youtube
Advertisement
3/6

इस बीच अब मोनालिसा ने अब रिएलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनने की भी इच्छा जाहिर कर दी है। उन्होंने कहा है कि वो इस पॉपुलर शो का हिस्सा बनना चाहती हैं। 

Image: Varinder chawla
4/6

इंस्टाग्राम पर @monalisha_mahakumbh नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें मोनालिसा ब्लैक कलर का अनारकली सूट पहने नजर आ रही हैं। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Image: Instagram
Advertisement
5/6

जब उनसे पूछा गया कि अगर आपको बिग बॉस में जाने का मौका मिले तो क्या आप जाएंगी? इस पर मोनालिसा ने जवाब दिया, “हां, जरूर जाऊंगी।”

Image: Instagram
6/6

बिग बॉस का सीजन 19 जल्द ही आने वाला है। हालांकि अब तक मोनालिसा के शो में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। उनके चाहने वाले उन्हें इस शो का हिस्सा बनते देखना चाहते हैं। 

Image: Insta

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 10 July 2025 at 13:35 IST