अपडेटेड 13 September 2025 at 13:08 IST

Madhuri Dixit के घने और खूबसूरत बालों का सीक्रेट है ये होममेड हेयर ऑयल, इन 4 चीजों से घर पर बनाकर करती हैं तैयार

Madhuri Dixit's homemade Hair Oil: अपने बालों को लंबा और घना बनाने के लिए माधुरी दीक्षित घर में हेयल ऑयल बनाकर लगाती हैं। इसे बनाने का तरीका एक्ट्रेस ने शेयर किया। अगर आप भी माधुरी की तरह लंबे, शाइनी और खूबसूरत बाल पाना चाहते हैं, तो ये होम मेड हेयल ऑयल बनाकर ट्राई कर सकती हैं।

Follow :  
×

Share


1/6

57 साल की माधुरी दीक्षित खूबसूरती के मामले में आज भी यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस के साथ साथ बालों का भी खास ध्यान रखती हैं। 

Image: Instagram
2/6

केमिकल्स से भरे प्रोडेक्ट्स की जगह माधुरी घर पर हेयर ऑयल बनाकर अपने बालों पर लगाती हैं। ये ऑयल हेयर ग्रोथ और उनके बालों को घना बनने में मदद करता है। 

Image: Instagram
Advertisement
3/6

माधुरी ने बताया कि वो इस हेयर ऑयल को बनाने के लिए बस 4 चीजों को इस्तेमाल करती हैं, जो बहुत आसानी से मिल जाती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि इस तेल को बनाने का तरीका उनके दोस्त ने उन्हें बताया है।

Image: Madhuri Dixit/Instagram
4/6

तेल बनाने के लिए आपको एक पैन या कढ़ाई में आधा कप नारियल के तेल डालकर आंच पर चढ़ाना है। फिर इसमें 15 से 20 करी पत्ते, एक चम्मच मेथी के दाने और एक चम्मच कटा प्याज भी मिलना है। 

Image: Instagram/Madhuri Dixit
Advertisement
5/6

तेल जब अच्छे से पक जाए तो गैस बंद कर इसे ठंडा करने के लिए छोड़ देना है। इसके बाद इसे छानकर किसी शीशी या बोतल में भरकर रख दें। बस इतना करने से आपका ये तेल बनकर तैयार हो जाएगा। 

Image: Instagram
6/6

आप इसे हफ्ते में 2 से 3 बार बालों धोने से एक से डेढ़ घंटे पहले लगा सकते हैं। तेल आपके बालों को लंबा और घना तो बनाएगा ही। साथ ही इससे बालों की झड़ने की समस्या कम होगी। ये बालों को नेचुरल शाइन भी देगा।

Image: Instagram

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 13 September 2025 at 13:08 IST