अपडेटेड 22 August 2025 at 17:57 IST
Long Black Hair: लंबे और काले बालों के लिए सरसों के तेल के साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें, उगेंगे नए बाल और बढ़ेगी लेंथ
हर किसी का सपना होता है कि उसके बाल लंबे, घने और काले नजर आये। आजकल प्रदूषण, गलत खानपान और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की वजह से बाल झड़ने, सफेद होने और कमजोर होने लगते हैं। ऐसे में सरसों का तेल आपके लिए एक नेचुरल हेयर टॉनिक साबित हो सकता है। अगर इसमें कुछ घरेलू चीजें मिलाकर इस्तेमाल किया जाए तो बालों की जड़ें मजबूत होती हैं, नए बाल उगते हैं और बाल लंबे व काले रहते हैं।
1/5
बालों के लिए सरसों के तेल के फायदे
- जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है।
- डैंड्रफ और स्कैल्प इन्फेक्शन से बचाता है।
- बालों को नेचुरल काला और शाइनी बनाता है।
- हेयर फॉल रोककर नए बाल उगाने में मदद करता है।
2/5
बालों में करी पत्ता लगाने के फायदे
- बालों को जड़ों से मजबूती देने में मदद करता है।
- स्कैल्प से बालों को काला रखने में सहायता करता है।
Advertisement
3/5
सरसों के तेल के साथ क्या मिलाना चाहिए?
सबसे पहले एक पैन में सरसों के तेल को डालें। 7-8 करी पत्ते सरसों के तेल में डालकर गर्म करें। ठंडा होने के बाद बालों की मसाज करें।
4/5
लगभग 2 घंटे बाद बालों को धो लें। इससे बाल नेचुरल काले रहेंगे और झड़ना कम होगा। साथ ही नए बाल उगाने में भी यह मदद करेगा।
Image: FreepikAdvertisement
5/5
अन्य जरूरी टिप्स
- हफ्ते में 2–3 बार सरसों के तेल से मसाज करें।
- हल्के गुनगुने तेल से मसाज करने से असर जल्दी दिखेगा।
- नियमित इस्तेमाल से बाल लंबे, घने और काले रहेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 22 August 2025 at 17:57 IST