अपडेटेड 29 August 2025 at 08:09 IST
Lipstick Side Effects: रोजाना लिपस्टिक लगाने की आदत सेहत पर पड़ सकती है भारी, बाद में पड़े पछताना इससे पहले जान लें कैसे पाएं छुटकारा
Lipstick Side Effects: मेकअप का सबसे अहम हिस्सा लिपस्टिक मानी जाती है। चाहे ऑफिस जाने हो या फिर किसी पार्टी को अटेंड करना हो या डेली लाइफ में खुद को मेनटेन करना हो लिपस्टिक हर जगह साथ रहती है। लेकिन रोजाना इसका इस्तेमाल करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद केमिकल्स आपके होठों के नेचुरल रंग को तो बिगड़ते ही हैं, बल्कि इससे गंभीर बीमारियों की वजह भी बन सकते हैं। आइए जानते हैं रोज लिपस्टिक लगाने के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।
होंठों का सूखना और फटना
लिपस्टिक में केमिकल्स होने की वजह से ये होठों की नमी को खींच लेते हैं। रोजाना इसे यूज करने से होंठ ड्राई, रूखे और फटने लगते हैं।
Image: Freepikहार्मोनल इंबैलेंस का खतरा
रोजाना लिपस्टिक लगाने से हॉर्मोन्स के बैलेंस में खतरा हो सकता है। इसमें मौजूद लेड शरीर में जमा होकर प्रजनन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है।
Image: CanvaAdvertisement
नेचुरल कलर का नुकसान
हमेशा लिपस्टिक लगाने से होंठों का नेचुरल कलर भी फीका पड़ सकता है। आपके लिप्स की चमक और रंग फीके पड़ सकते हैं।
Image: Canvaइन बीमारियों का रिस्क
लिपस्टिक में मौजूद पैराबेन्स, कैडमियम और क्रोमियम जैसे तत्व कैंसर सेल्स को बढ़ावा दे सकते हैं। यह लंबे समय में गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
Advertisement
डाइजेशन पर बुरा असर
खाना खाते समय थोड़ी-थोड़ी लिपस्टिक शरीर के अंदर चली जाती है। इससे लिवर और पेट पर बुरा असर पड़ सकता है और पाचन बिगड़ सकता है।
कैसे पाएं छुटकारा?
- रोजाना लिपस्टिक न लगाएं।
- एक्सपायरी डेट चेक जरूर करें।
- लिप्स चाटने और स्मोकिंग से बचें।
- धूप में लंबे समय तक न रहें।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 29 August 2025 at 07:46 IST