अपडेटेड 4 February 2025 at 20:51 IST
Lehsun Pani: सुबह खाली पेट लहसुन का पानी पीने से क्या होता है?
Garlic Water Benefits in Hindi: सुबह खाली पेट यदि लहसुन का सेवन किया जाए तो इससे सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। ऐसे में इन फायदों के बारे में पता होना जरूरी है।
लहसुन के अंदर एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-वायरल और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं वहीं कई जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद उपयोगी होते हैं।
Image: Pixabayइम्यूनिटी को मजबूत करने में भी लहसुन का पानी उपयोगी है। लहसुन के अंदर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो न केवल इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं बल्कि शरीर को कई संक्रमण से बचा भी सकते हैं।
Image: WIkipediaAdvertisement
ऐसे में यदि रात भर पानी में लहसुन को भिगोया जाए और अगले दिन उसका सेवन किया जाए तो व्यक्ति कई तरह की बीमारियों की चपेट में आने से बच सकता है।
Image: freepikयदि आप पाचन तंत्र की समस्या से परेशान हैं तो अपनी डाइट में लहसुन को जोड़ सकते हैं। बता दें कि लहसुन न केवल मल त्यागने में आसानी पैदा कर सकता है बल्कि गैस, अपच जैसी समस्याओं से भी राहत दिला सकता है।
Image: PexelsAdvertisement
यदि आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो ऐसे में आप खाली पेट लहसुन के पानी का सेवन कर सकते हैं। बता दें कि लहसुन के पानी के सेवन से न केवल मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिल सकता है बल्कि...
Image: Freepikयह शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को दूर करने में उपयोगी है। लहसुन का पानी कैलोरी को बर्न करने में भी आपके काम आ सकता है।
Image: UnsplashAdvertisement
यदि आप अपनी बॉडी को डिटॉक्स करना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपनी डाइट में लहसुन के पानी को जोड़ सकते हैं। बता दें कि लहसुन के पानी के सेवन से यूरिन के जरिए विषाक्त पदार्थ बाहर निकल सकते हैं।
Image: Pexelsवहीं लहसुन का पानी शारीरिक कमजोरी को भी दूर कर सकता है। यदि आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो ऐसे में आप लहसुन के पानी को डाइट में जोड़ सकते हैं।
Image: FreepikAdvertisement
यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है। यह दिल की सेहत के लिए भी बेहद उपयोगी है।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 4 February 2025 at 20:51 IST