अपडेटेड 7 August 2025 at 23:19 IST

Korean Weight Loss: कोरियन टिप्स की मदद से आसानी से घट जाएगी लटकती चर्बी और बढ़ता वजन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

वजन घटाना आसान काम नहीं होता है, लेकिन कोरियन लोग इसे बहुत स्मार्ट और हेल्दी तरीके से करते हैं। उनकी फिटनेस और पतली कमर का राज सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि उनकी डेली रूटीन, खाने-पीने की आदतों और लाइफस्टाइल में छुपा होता है। अगर आप भी बढ़ती चर्बी से परेशान हैं और वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो कोरियन वेट लॉस टिप्स आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है कोरियन वैट लॉस रूटीन-

Follow :  
×

Share


1/8

कोरियन स्टाइल डाइट लें

कोरियन लोग अपनी डाइट में ज्यादातर उबली या हल्के तले हुए खाने को शामिल करते हैं। वे तेल और मसालों का कम इस्तेमाल करते हैं।

Image: Freepik
2/8

इसके लिए  डाइट में ज्यादा से ज्यादा सब्जियां और सूप शामिल करें। ब्राउन राइस या रागी जैसे हेल्दी ग्रेन्स खाएं। फ्राइड और फास्ट फूड से दूर रहें।

Image: Canva
Advertisement
3/8

फेमस कोरियन ड्रिंक पियें

कोरियन लोग दिनभर में बार्ली टी यानी जौ की चाय पीते हैं। ये वजन कम करने के साथ बॉडी को डिटॉक्स भी करती है। इसके लिए एक चम्मच जौ को पानी में उबालें। छानकर दिन में 2-3 बार पिएं।

Image: Freepik
4/8

हर वक्त एक्टिव रहें

कोरियन लोग लंबे समय तक बैठना पसंद नहीं करते हैं। वे चलते-फिरते रहने में यकीन रखते हैं, जिससे फैट जम नहीं पाता। इसके लिए हर 30 मिनट बाद थोड़ा टहलें। लिफ्ट की जगह सीढ़ियां लें। 

Image: X
Advertisement
5/8

कोरियन फर्मेंटेड फूड

कोरियन लोग किमची नाम की फर्मेंटेड सब्जी खाते हैं, जिसमें ढेर सारे अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन सुधारते हैं और फैट बर्न करने में मदद करते हैं। 

Image: Kimchi
6/8

कोरियन होम वर्कआउट्स

कोरिया में बहुत से लोग घर पर ही वर्कआउट करते हैं। रोजाना 15-20 मिनट डांस करें। यह मजेदार भी होता है और शरीर को टोन भी करता है।

Image: Unsplash
Advertisement
7/8

टाइम पर खाना और जल्दी सोना

कोरियन लोग रात को देर से खाना नहीं खाते हैं। वे मानते हैं कि डिनर जल्दी करने से पाचन सही रहता है। रात का खाना 7 बजे तक खा लें। सोने से 2 घंटे पहले कुछ न खाएं।

Image: Freepik
8/8

क्या है कोरियन वेट लॉस रूटीन के फायदे?

  • बिना भूखे रहे वजन घटेगा। 
  • स्किन और पाचन दोनों सुधरेगा। 
  • फैट बर्न तेजी से होगा। 
  • बॉडी होगी ज्यादा एक्टिव और एनर्जेटिक।
Image: Canva

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 7 August 2025 at 23:16 IST