अपडेटेड 24 June 2025 at 15:28 IST

Onion Juice For Hair: प्याज के रस को बालों में लगाने का जान लीजिए सही तरीका, कमर तक लंबे हो जाएंगे बाल

बालों का झड़ना आज के समय में आम समस्या हो गई है। बालों को लंबा करना और झड़ने से रोकने के लिए बाजार से कई महंगे-महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, मगर ये बेअसर साबित होते हैं। मगर प्याज का रस काफी हद तक बालों को झड़ने से रोकने में कारगार साबित होता है। जानते हैं क्या है इसे बालों में लगाना का सही तरीका...

Follow :  
×

Share


1/7

बालों की मजबूती और स्कैल्प की देखभाल के लिए प्याज का रस एक बेहतरीन घरेलू उपाय माना जाता है। प्याज में मौजूद सल्फर और एंटीबैक्टीरियल गुण बालों को पोषण देने के साथ-साथ इसे लंबा भी करता है। 

Image: Freepik
2/7

प्यास का रस का बालों में तभी फायदा नजर आएगा जब आप इसे सही तरीके से लगाएंगे। तो जानते हैं प्याज के रस का बालों में लगाने का सही तरीका। 

Image: Pinterest
Advertisement
3/7

सबसे पहले एक या दो प्याज को छीलकर अच्छी तरह धो लें। इसके बाद उन्हें कद्दूकस करें या मिक्सी में पीसकर उसका रस निकाल लें। 

Image: Freepik
4/7

तैयार प्याज के रस को कॉटन या ब्रश की मदद से सीधे स्कैल्प पर लगाएं। बालों की जड़ों में अच्छे से मालिश करें ताकि रस भीतर तक जाए।

Image: Canva
Advertisement
5/7

प्याज के रस लगाने के बाद बालों को किसी शावर कैप से ढक लें और 30 मिनट तक छोड़ दें, ताकि पोषक तत्व अच्छे से स्कैल्प में समा सकें।

Image: Freepik
6/7

करीब आधे घंटे बाद बालों को हल्के गर्म पानी और माइल्ड शैम्पू से धो लें। ध्यान रखें कि किसी हार्श केमिकल वाला शैम्पू न इस्तेमाल करें।

Image: Freepik
Advertisement
7/7

अच्छे रिजल्ट के लिए इस प्रक्रिया को सप्ताह में कम से कम दो बार दोहराएं। कुछ हफ्तों में फर्क नजर आने लगेगा। 

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 24 June 2025 at 15:23 IST