अपडेटेड 14 August 2025 at 11:42 IST
Multigrain Atta: क्या किडनी के मरीजों के लिए मल्टीग्रेन आटा अच्छा है? इन 6 चीजों से घर पर ही बनाएं
Multigrain Atta: हेल्दी रहने के लिए आज-कल हर घर में मल्टीग्रेन आटे का इस्तेमाल बढ़ गया है। मार्केट में कई तरह के मल्टीग्रेन आटे उपलब्ध रहते हैं। लेकिन जब बात किडनी के मरीजों की आती है, तो सवाल उठता है कि क्या उनके लिए भी मल्टीग्रेन आटा फायदेमंद है? आइए जानते हैं कि किडनी के मरीजों के लिए कितना हेल्पफुल है मल्टीग्रेन आटा। घर पर बनाने के लिए किन 6 अनाजों का इस्तेमाल करके बनाएं ये आटा।
क्या किडनी के मरीजों के लिए फायदेमंद है मल्टीग्रेन आटा?
बाजार में मिलने वाला मल्टीग्रेन आटा किडनी मरीजों के लिए हेल्दी नहीं होता है। कुछ अनाज किडनी मरीजों के लिए नुकसानदायक होते हैं।
किन अनाजों से बना आटा है नुकसानदायक?
रागी में फास्फोरस और पोटेशियम, बाजरा में पोटेशियम, ज्वार में फास्फोरस की और ब्राउन राइस और ओट्स में फास्फोरस की मात्रा गेहूं के आटे से ज्यादा की होती है।
Image: Freepik
Advertisement
घर पर कैसे बनाएं किडनी-फ्रेंडली मल्टीग्रेन आटा?
किडनी के मरीजों के लिए मल्टीग्रेन आटा फायदेमंद हो सकता है, बशर्ते सही अनाजों को मिलाकर घर पर ही बनाया जाए, जो आपकी हेल्थ के लिए फायदेमंद हो।
Image: Freepikइस 6 चीजों से बनाएं सेफ मल्टीग्रेन आटा?
घर पर आप मल्टीग्रेन आटे को तैयार कर सकते हैं-
- गेहूं- 1 किलो
- सूजी-200 ग्राम
- मकई-100 ग्राम
- चावल-50 ग्राम
- साबूदाना-50 ग्राम
- पोहा-50 ग्राम
Advertisement
आटा बनाने की विधि
ऊपर दिए गए सभी अनाजों को एक साथ अच्छी तरह से मिला लें। फिर इन्हें घर पर या फिर चक्की में पिसवा सकते हैं। ध्यान रहे कि आटा बारीक पिसा हो ताकि रोटियां नरम और मुलायम बनें।
Image: Unsplashडॉक्टर की राय जरूरी
अपनी डाइट में किसी भी तरह के बदलाव करने से पहले या इसे घर में बने मल्टीग्रेन आटे को शामिल करने से पहले अपने डायटीशियन से सलाह जरूर लें।
Image: Unsplash
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 14 August 2025 at 11:34 IST