अपडेटेड 13 May 2025 at 20:45 IST
Kharbuje Ke Beej: खरबूजे के बीज खाने से क्या फायदा होता है? जानें तासीर
Kharbuje Ke Beej: खरबूजे के बीज खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं? खरबूजे के बीजों की तासीर क्या है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
खरबूजे के अंदर कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। लेकिन इसके बीज भी किसी से कम नहीं है।
Image: freepikबता दें कि इन बीजों के अंदर कई तरह के पोषक तत्व जैसे- विटामिन ए, सी, ई, के, नियासिन, जिंक, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।
Image: freepikAdvertisement
ऐसे में इम्यूनिटी को बढ़ाने में खरबूजे के बीज आपके काम आ सकते हैं। ये शरीर को मौसमी बीमारी से बचा सकते है।
Image: freepikखरबूजे के बीजों में फोलेट पाया जाता है जो शरीर से अतिरिक्त सोडियम को हटाने का काम करती है। ऐसे में प्रेग्नेंसी में वॉटर रिटेशन की समस्या कम हो सकती है।
Image: freepikAdvertisement
गर्भवती महिलाएं अपनी डाइट में खरबूजे के बीजों को जोड़ सकते हैं। हालांकि हम सलाह देंगे कि प्रेग्नेंसी में एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
Image: freepikखरबूजे के बीजों में पोटेशियम पाया जाता है। ऐसे में ये ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है। साथ ही ये हृदय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा साबित हो सकता है।
Image: freepikAdvertisement
खरबूजे के बीजों को डाइट में जोड़ने से स्ट्रोक के खतरे को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है।
Image: Freepikनोट- यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि खरबूजे के बीज सेहत के लिए उपयोगी हैं। लेकिन गर्मियों में इन बीजों का सेवन सीमित मात्रा में करें।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 13 May 2025 at 20:45 IST