Karwa Chauth 2025 Suit Designs: सहेलियां भी करेंगी तारीफ, जब करवाचौथ पर पहनेंगी ये फैंसी सलवार-सूट के नए डिजाइन, दिखेंगी खूबसूरत

Ladies Suit Designs For Karwa Chauth: करवाचौथ का व्रत आने वाला है और इस मौके पर खास दिखने के लिए हम साड़ी के अलावा सलवार-सूट पहनना काफी पसंद करते हैं। व्रत के दौरान पूजा और निर्जला व्रत हम सभी के लिए कठिन होता है, लेकिन इस मौके पर खूबसूरत दिखना हम सभी चाहते हैं। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं सलवार-सूट के कुछ बेहतरीन डिजाइंस, जिन्हें आप करवाचौथ पर ट्राई कर सकते हैं।

Follow :  
×

Share


1/6

एक बार फिर से शॉर्ट कुर्ती स्टाइल सलवार सूट का चलन शुरू हो गया है। ऐसे में स्ट्रेट पेंट्स के साथ में इस तरह के वर्क वाली कुर्ती को स्टाइल कर सूट तैयार कर सकते हैं।

Image: Meta AI
2/6

वैसे तो इस दिन व्हाइट कलर को नहीं पहना जाता है, लेकिन इस तरह से रेड के साथ काम्बनैशन बनाकर इसे आप स्टाइल कर सकते हैं। देखने में काफी लाइट और सोबर नजर आएगा। 

Image: Meta AI
Advertisement
3/6

गोल्डन कलर एवर्ग्रीन फैशन ट्रेंड में रहता है। देखने में काफी ज्यादा रॉयल लुक भी देने में मदद करता है। इसके साथ में आप हरे या रूबी रेड कलर की ज्वेलरी स्टाइल करें। 

Image: Meta AI
4/6

करवाचौथ के मौके पर सबसे ज्यादा रेड कलर को पहनना पसंद किया जाता है। इस तरह के सूट आपको मार्केट में रेडीमेड स्टाइल में भी देखने को आसानी से मिल जाएंगे।

Image: Meta AI
Advertisement
5/6

लाइट शेड्स के कपड़े भी इस मौके पर हम और आप जैसे लोग पहनना काफी पसंद करते हैं। सोबर और सटल लुक के लिए आप पेस्टल कलर को चुन सकते हैं।

Image: Meta AI
6/6

सिम्पल तरह के सूट पहनना पसंद करते हैं तो करवाचौथ पर आप फैन्सी वर्क वाला स्ट्रेट सूट भी स्टाइल कर सकते हैं। इसके साथ मे दुपट्टे की स्टाइलिंग थोड़ी रॉयल अंदाज में करें।

Image: Meta AI

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 4 October 2025 at 17:11 IST