अपडेटेड 21 August 2024 at 22:36 IST

Janmashtami Bhog: जन्माष्टमी पर कृष्णा को करना है प्रसन्न? तो इन चीजों का लगाएं भोग

Janmashtami के दिन भगवान कृष्ण को छप्पन भोग चढ़ाने की भी परंपरा है, लेकिन कई चीजें ऐसी हैं जो लड्डू गोपाल को अतिप्रिय हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

Follow :  
×

Share


1/8
Janmashtami 2024 Bhog: देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन को कृष्णा के जन्म के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग लड्डू गोपाल की विधिवत पूजा अर्चना करते हैं। Image: Freepik
2/8
वहीं पूजा में श्रीकृष्ण को भोग भी लगाया जाता हैं। वैसे तो उन्हें छप्पन भोग लगाया जाता है, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि लड्डू गोपाल को किस चीज का भोग लगाना चाहिए। आइए जानते हैं। Image: freepik
Advertisement
3/8
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को दूध या फिर इससे बनी चीज जैसे खीर, सेवइयां आदि का भोग लगा सकते हैं। Image: Freepik
4/8
कृष्णा को माखन मिश्री अति प्रिय है। ऐसे में जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को नहला-धुलाकर साफ कपड़े पहनाएं और फिर उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाएं। Image: Freepik
Advertisement
5/8
बाल कृष्ण को माखन मिश्री के अलावा लड्डू का भोग भी लगा सकते हैं। Image: freepik
6/8
जन्माष्टमी के दिन घर में बने तरह-तरह के पकवानों का भोग में लड्डू गोपाल को लगाया जा सकता है। Image: freepik
Advertisement
7/8
आप शाम के समय में लड्डू या बाल गोपाल की पूजा करने के बाद उन्हें मेवे और पंचामृत का भोग लगा सकते हैं। ये भी उन्हें अति प्रिय है। Image: freepik
8/8
जन्माष्टमी के त्योहार पर धनिया की पंजीरी का काफी खास महत्व माना जाता है। ऐसे में इस दिन आप धनिए की पंजीरी का भोग लगा सकते हैं। ये गेंहू के आटे और धनिया पाउडर से बनाया जाता है। Image: shutterstock

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 21 August 2024 at 22:36 IST