अपडेटेड 4 July 2025 at 19:18 IST
Home Tips: बारिश के मौसम में घर में सीलन ही सीलन, बदबू से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगी राहत
दीवार पर सीलन लगना आज के समय में सबसे बड़ी समस्या है। सीलन दीवार की खूबसूरती और पेंट को बिगाड़ देता है। यह दिखने में भी खराब लगता है और इसकी वजह से गंदगी भी ज्यादा होती है। आइए जानते हैं कि सीलन से कैसे बचें।
सीलन की वजह से घर में अलग सी बदबू भी आने लगती है। अगर आप सीलन की समस्या से निजात चाहते हैं, तो सबसे पहले देखें कि कहीं पानी की पाइप से कोई रिसाव तो नहीं हो रहा।
Image: Canvaकई बार दीवार में दरार होने की वजह से भी पानी का रिसाव होने लगता है। इसलिए सबसे पहले किसी प्लंबर या फिर मिस्त्री को लाकर अपना घर दिखाएं।
Image: CanvaAdvertisement
घर के खिड़की दरवाजे खोल दें और कमरे में धूप आने दें। धूप आने से घर के अंदर की नमी कम होती है और सीलन भी कम होने लगते हैं।
Image: canvaकिचन और बॉथरूम घर की एक ऐसी जगह है, जहां पानी का इस्तेमाल ज्यादा होने की वजह से यहां नमी बनी रहती है। इशलिए यहां एग्जॉस्ट फैन लगाकर रखें।
Image: CanvaAdvertisement
घर में नमी ज्यादा होने पर आप डीह्यूमिडिफायर (Dehumidifier) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके साथ ही आप नमक का इस्तेमाल सीलन और उसपर लगने वाले फफूंदे को लड़ने में मदद करता है।
Image: Canvaपेड़-पौधे या गमलों को घर की दीवार से सटाकर ना रखें। इससे दीवार पर नमी आ सकती है, जिसकी वजह से सीलन की दिक्कत होगी।
Image: CanvaPublished By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 4 July 2025 at 19:18 IST