अपडेटेड 25 April 2025 at 17:40 IST
Multani Mitti: मुल्तानी मिट्टी को गर्मियों में चेहरे पर कैसे लगाएं?
How to apply Multani Mitti for face? क्या हम गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी का रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं? गर्मी में मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं? जानते हैं...
गर्मी में ज्यादातर लोग अत्यधिक तैलीय त्वचा की समस्या का सामना करते हैं। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी त्वचा के तेल को सोखने के साथ त्वचा को फ्रेश बनाती है।
Image: Freepikऐसे में आप एक कटोरी में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और दो चम्मच गुलाब जल मिलाएं और पेस्ट तैयार करें।
Image: FreepikAdvertisement
अब आप बने मिश्रण को 10 से 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। उसके बाद ठंडे पानी से धो लें। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं।
Image: Freepikमुल्तानी मिट्टी, नींबू रस और शहद, त्वचा के लिए बेहद उपयोगी हैं। आप एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच नींबू का रस और शहद को मिलाएं।
Image: FreepikAdvertisement
अब आप इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं। फिर अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। इससे डेड स्किन सेल्स हट सकती है।
Image: Pexelsआप चेहरे पर एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी को मिक्स करके लगा सकते हैं। ऐसे में आप एक कटोरी में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
Image: FreepikAdvertisement
अब 20 से 25 मिनट के लिए इस मिश्रण को त्वचा पर लगाएं। फिर अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें इससे त्वचा को ठंडक मिल सकती है।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 25 April 2025 at 17:40 IST