अपडेटेड 3 June 2025 at 11:38 IST

Fitkari: फिटकरी से घर बैठे पाएं नेचुरल स्किन ग्लो, झाइयों पर दिखेगा गजब का असर

Fitkari Ke Fayde: फिटकरी (Alum) त्वचा के लिए एक बहुत ही असरदार देसी उपाय है, जिसका सही इस्तेमाल झाइयों, दाग-धब्बों, मुंहासों और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं कि आप किस तरह से इसका इस्तेमाल स्किन के लिए कर सकते हैं और इससे आपकी स्किन को क्या-क्या फायदे होंगे।

Follow :  
×

Share


1/8

Alum: फिटकरी का इस्तेमाल पानी को शुद्ध करने के लिए किया जाता है। हालांकि ये स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होती है। 
 

Image: Shutterstock
2/8

फिटकरी में एल्युमिनियम सल्फेट, पोटैशियम जैसे खनिज तत्व पाए जाते हैं, जिनमें एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ये त्वचा को टाइट कर, दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं।

Image: Shutterstock
Advertisement
3/8

आप फिटकरी को गुलाब जल या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर स्किन पर लगा सकते हैं। इसे लगाने के 10-15 मिनट बाद आपको चेहरा धो लेना है। 
 

Image: Shutterstock
4/8

इसे लगाने के बाद हल्के हाथों से स्किन की मसाज करें। इस बात का खास ध्यान रखें कि स्किन का पीएच टेस्ट करने के बाद ही आपको इसे चेहरे पर लगाना चाहिए। 
 

Image: Shutterstock
Advertisement
5/8

स्किन पर फिटकरी लगाने से स्किन टोन लाइट होने के साथ-साथ झाइयां और डार्क स्पॉट्स भी हल्के पड़ने लगते हैं। 
 

Image: Freepik
6/8

इसे लगाने से ओपन पोर्स छोटे होकर सिकुड़ जाते हैं जिससे स्किन टाइट हो जाती है। इसलिए हफ्ते में इसका इस्तेमाल 2-3 बार जरूर करें।
 

Image: Freepik
Advertisement
7/8

फिटकरी को गुलाब जल में मिलाकर लगाने से स्किन की डेड स्किन रिमूव हो जाती है जिससे चेहरे का निखार कई गुना बढ़ जाता है। 
 

Image: Unsplash
8/8

यह पिंपल्स और एक्ने से भी राहत देने में मदद करती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासों को रोकते हैं।
 

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 3 June 2025 at 11:38 IST