अपडेटेड 11 September 2025 at 21:27 IST

Dry Lips Remedy: ड्राईनेस की वजह से कटने-फटने लगे हैं होंठ? आजमाएं गुलाब जल के साथ ये चीजें, पाएंगे सॉफ्ट पिंक लिप्स

सर्दी का मौसम हो या गर्मी की तेज धूप, होंठ अक्सर ड्राई होकर फटने लगते हैं। फटे होंठ न सिर्फ दर्द देते हैं बल्कि चेहरे की खूबसूरती भी कम कर देते हैं। ऐसे में महंगे लिप बाम या केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की जगह आप घर पर ही गुलाब जल के साथ कुछ आसान नुस्खे आजमा सकते हैं। ये उपाय आपके होंठों को नेचुरली पिंक और सॉफ्ट बना देंगे। आइये जानते हैं कैसे?

Follow :  
×

Share


1/7

क्यों फटते हैं होंठ?

  • शरीर में पानी की कमी के कारण। 
  • ज्यादा धूप और ठंडी हवा का असर पड़ता है। 
  • बार-बार होंठ चाटने से। 
  • सही केयर न करने से। 
Image: Shutterstock
2/7

गुलाब जल क्यों है फायदेमंद?

गुलाब जल में नेचुरल मॉइस्चराइजिंग और हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। यह होंठों की ड्राईनेस दूर करके उन्हें गुलाबी और मुलायम बनाता है।

Image: Shutterstock
Advertisement
3/7

होंठों की देखभाल के घरेलू नुस्खे

गुलाब जल और नारियल तेल

गुलाब जल में थोड़ी मात्रा में नारियल तेल मिलाएं। दिन में 2-3 बार होंठों पर लगाएं। इससे होंठों की नमी बनी रहेगी और कटने-फटने से राहत मिलेगी।

Image: Freepik
4/7

गुलाब जल और चुकंदर का रस

गुलाब जल में 4–5 बूंदें चुकंदर के रस की मिलाएं। रोजाना होंठों पर लगाएं। इससे होंठों को नेचुरल पिंक टिंट मिलेगा। चाहें तो इसमें थोड़ी सी एलोवेरा जेल मिला सकते हैं। 

Image: Freepik
Advertisement
5/7

गुलाब जल और शहद

एक चम्मच गुलाब जल में कुछ बूंदें शहद की मिलाकर होंठों पर लगाकर 15 मिनट रखें। बाद में हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे होंठ तुरंत सॉफ्ट हो जाएंगे।

Image: Freepik
6/7

अन्य लिप केयर टिप्स- 

  • दिनभर पर्याप्त पानी पिएं।
  • होंठ बार-बार चाटने की आदत छोड़ें।
  • ज्यादा तीखे या नमकीन खाने के तुरंत बाद होंठ साफ कर लें।
  • हफ्ते में 1-2 बार होंठों की हल्की स्क्रबिंग करें।
Image: Freepik
Advertisement
7/7

अगर आप इन आसान उपायों को अपनाते हैं तो कुछ ही दिनों में आपके होंठ नेचुरली पिंक और सॉफ्ट दिखने लगेंगे।

Image: Shutterstock

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 11 September 2025 at 21:16 IST