अपडेटेड 12 July 2025 at 12:30 IST

Onion Storage Tips: बारिश के मौसम में जल्दी सड़ जाती है प्याज? तो स्टोरेज के लिए आजमाएं ये स्मार्ट टिप्स

Onion Storage: बारिश के मौसम में अक्सर प्याज जल्दी सड़ने लगती है। ऐसे में लोगों के लिए इन्हें स्टोर करना मुश्किल हो जाता है। तो ऐसे में जानते हैं मानसून में प्याज को स्टोर करने के कुछ टिप्स, जो आपके बेहद काम आएंगी।

Follow :  
×

Share


1/8

मानसून में कई सब्जियों को स्टोर करना चुनौती बन जाता है। पानी और नमी की वजह से सब्जियां सड़ने लगती हैं। खासकर बात प्याज की करें तो ये मौसम में जल्दी खराब होने लगती है। 
 

Image: Freepik
2/8

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आइए बारिश के मौसम में आपको प्याज को स्टोर करने के कुछ स्मार्ट टिप्स बताते हैं। जिससे लंबे समय तक सुरक्षित और उपयोगी बनी रहेंगी। 
 

Image: Freepik
Advertisement
3/8

बारिश के मौसम में प्लास्टिक या फिर बंद डिब्बों में प्याज न रखे। इससे नमी अंदर ही फंस जाती है और प्याज जल्दी खराब होने लगती है। 
 

Image: Freepik
4/8

प्याज को आप खुले और हवादार जाल वाले बास्केट में स्टोर करके रख सकते हैं। इसके अलावा आप इसे नेट बैग में भी रख सकते हैं। 
 

Image: Freepik
Advertisement
5/8

इसके अलावा बाजार से खरीदी गई प्याज में थोड़ी नमी है तो इसे तुरंत स्टोर करके न रखे। कुछ घंटों तक खुली हवा में रखकर सुखा लें और इसमें मौजूद नमी सुखने पर स्टोर करके रखें। 

Image: Freepik
6/8

कई घरों में आलू और प्याज को एकसाथ रखा जाता है। ऐसा करने की भूल भी आप न करें। आलू में मौजूद नमी प्याज में फफूंदी लगा सकती है। इसलिए इन्हें अलग-अलग स्टोर करें। 

Image: Freepik
Advertisement
7/8

अगर आपको कम मात्रा में प्याज स्टोर करनी है तो आप इसे न्यूजपेपर या फिर किसी पुराने सूती कपड़े में भी रख सकते हैं।

Image: Freepik
8/8

प्याज को स्टोर करते समय इन्हें अच्छे से चेक कर लें। अगर उनमें से कुछ प्याज सड़ रही हैं तो उन्हें अलग कर दें। ऐसा करने से आपकी बाकी प्याज जल्दी नहीं खराब होंगी। 

Image: Freepik

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 12 July 2025 at 12:28 IST