अपडेटेड 24 July 2025 at 15:00 IST

Green Chilli: हरी मिर्च काटने के बाद होती है हाथों में जलन? मुफ्त में ये घरेलू नुस्खे दिलाएगा छुटकारा

मिर्च (Chilli) भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है। ये ना सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है कि बल्कि इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट सेहत के लिए भी फायदेमंत होती है। मगर मिर्च के साथ एक आम समस्या है। अक्सर इसे काटने के बाद हाथों में जलन होने लगते हैं। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो हम आपको बता रहें हैं कुछ घरेलू उपाय के बारे में। एक बार इसे जरूर आजमाएं...

Follow :  
×

Share


1/7

पहले समझते है कि मिर्च काटने के बाद हाथों में जलन क्यों होते हैं? दरअसल, यह जलन मिर्च में मौजूद कैप्सेइसिन नामक तत्व की वजह से होती है, जो त्वचा के संपर्क में आते ही तेज जलन पैदा करता है। 

Image: freepik
2/7

अगर आप भी मिर्च काटने के बाद हाथों की जलन से राहत पाना चाहते हैं, तो कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय अपना सकते हैं।
 

Image: Freepik
Advertisement
3/7

मिर्च काटने के बाद हाथों में होने वाली जलन दूर करने के लिए हाथों में ठंडा दूध लगाएं। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड कैप्सेइसिन के असर को कम करता है और जलन से राहत दिलाता है।

Image: Freepik
4/7

हाथों में होने वाली जलन से बचने के लिए नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू का रस त्वचा की सतह से जलन पैदा करने वाले तत्व को हटाने में मदद करता है।

Image: Freepik
Advertisement
5/7

मिर्च को काटने से पहले हाथ में घी लगा लें। दरअसल, घी हाथों में परत का काम करता है और कैप्साइसिन को सीधे स्किन के संपर्क में आने नहीं देता है। 
 

Image: Open Source
6/7

जलन और सूजन से राहत देने के लिए एलोवेरा जेल भी बेहद फायदेमंद होता है। मिर्च काटने के बाद अगर हाथों में जलन हो रही है तो इसे तुरंत लगा लें।

Image: Unsplash
Advertisement
7/7

सरसों या नारियल तेल से हाथों की मालिश करने पर भी मिर्च का असर कम होता है। आइस क्यूब का भी सहारा लें सकते हैं। बर्फ से हाथों की मसाज करें। ठंडे पानी में हाथ डूबाकर रखने से भी आराम मिलता है। 
 

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 24 July 2025 at 15:00 IST