अपडेटेड 31 July 2025 at 07:48 IST

पोछा लगाते वक्त पानी में मिला लें ये चीज, फर्श की चिपचिपाहट होगी दूर

How to get rid of sticky floors after mopping: बरसात के मौसम में अक्सर लोग फर्श की चिपचिपाहट से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में यदि सफाई का खास ख्याल रखा जाए तो इससे चिपचिपाहट को दूर किया जा सकता है।

Follow :  
×

Share


1/8

पोछे के पानी में आप कुछ चीजों को मिला लें और उससे अपने फर्श को साफ करें। ऐसा करने से आप न केवल फर्श की चिपचिपाहट को दूर किया जा सकता है बल्कि…

Image: Shutterstock
2/8

फर्श चमकदार भी नजर आ सकता है। ऐसे में आपके पास बेकिंग सोडा, नींबू, गर्म पानी और डिटर्जेंट पाउडर का होना बेहद जरूरी है।

Image: Freepik
Advertisement
3/8

अब आप सबसे पहले बेकिंग सोडा, नींबू और डिटर्जेंट को मिक्स करें। अब एक घोल तैयार करें और पोछे के पानी में मिलाएं। 

Image: Freepik
4/8

अब आप एक छोटा कपड़ा लें और उसका पोछा बनाएं। अब बने कपड़े को घोल में डालकर फर्श पर अच्छे से लगाएं। 

Image: Freepik
Advertisement
5/8

उसके बाद फर्श को कुदरती सूखने दें। इस ट्रिक से न केवल फर्श की गंदगी और बल्कि चिपचिपाह दूर हो सकती है।

Image: Freepik
6/8

आप चाहें तो पोछे के पानी में विनेगर को भी मिला सकते हैं। विनेगर न केवल गंदगी को दूर कर सकता है बल्कि बैक्टीरिया और फर्श को भी राहत देता है।

Image: Freepik
Advertisement
7/8

बता दें कि यदि आपके पास विनेगर या बेकिंग सोडा नहीं है तो केवल नींबू से भी फर्श की चिपचिपाहट को दूर कर सकते हैं।

Image: Freepik
8/8

ऐसे में आप गर्म पानी में नमक और नींबू के रस को मिला लें। अब मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें। अब बने मिश्रण से पोछा लगाएं। इससे फर्श न केवल चमकदार दिखाई देगा बल्कि चिपचिपाहट भी दूर हो जाएगी।

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 31 July 2025 at 07:48 IST