अपडेटेड 4 March 2026 at 21:29 IST
Remove Holi Colour: नहीं हट रहा होली का ये जिद्दी रंग? अभी फॉलो करें ये 3 स्टेप रूटीन, साफ हो जाएगा चेहरा
Remove Holi Colour: देशभर में होली पार्टियों में लोगों ने खूब रंग जमाया। गुलाल, भांग और गुजिया की महक से पूरा माहौल खिल उठा। लोगों ने होली तो खूब खेली लेकिन उसका जिद्दी रंग स्किन से कैसे निकालें? चलिए जान लेते हैं।
रंगों और गुलाल के बिना होली का त्योहार अधूरा है। लोग पक्के रंग, कलर स्प्रे जैसी चीजों से होली खेलते हैं जो स्किन को नुकसान भी काफी पहुंचाते हैं।
Image: Meta AIऐसे में होली के रंग को आसानी से अपनी स्किन से हटाने के लिए आपको पहले ही तैयारी शुरू करनी पड़ेगी। यानि होली खेलने से पहले ही अपने बालों, चेहरे और हाथ-पैरों की अच्छे से तेल मालिश कर लो।
Image: freepikAdvertisement
अब होली खेलने के बाद रंग को चेहरे से कैसे निकालें, इसके लिए आपको 3 स्टेप रूटीन फॉलो करना है। पहले तो पानी से जितना हो सके, सूखा रंग या गुलाल हटा लो।
Image: Meta AIपहला स्टेप है ऑयल। चेहरे और हाथ-पैरों पर नारियल का तेल, बादाम या ऑलिव ऑयल को अच्छे से लगाएं, कम से कम 5 मिनट तक मसाज करें। याद रखें कि जोर से नहीं रगड़ना है। मसाज से रंग हटने लगेगा।
Image: freepikAdvertisement
दूसरा स्टेप है नैचुरल स्क्रब। बेसन, हल्दी और दही से बना स्क्रब स्किन पर लगाएं। पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं और सूखने पर हाथ से हटा लें। ये त्वचा को हल्का एक्सफोलिएट करेगा और रंग हटाएगा।
Image: freepikतीसरा स्टेप है- फेस वॉश करिए। आप दही का भी यूज कर सकते हैं। किसी माइल्ड फेस वॉश से चेहरा धो लें और बाद में अच्छा मॉइस्चराइजर लगा लें। इससे रंग हटने के साथ-साथ स्किन रिपेयर भी होगी।
Image: freepikPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 4 March 2026 at 21:29 IST