अपडेटेड 18 September 2025 at 11:37 IST

Gas Burner Dirt Removal Tips: क्या आप भी गैस का बर्नर साफ करते-करते थक गए हैं? 5 रुपए के इन घरेलू टिप्‍स से तुरंत बनाएं एकदम नए जैसा

Gas Burner Dirt Removal Tips: अगर आप भी रसोईघर में गैस का चूल्हा काला पड़ गया है और मेहनत के बाद भी साफ नहीं हो रहा है? तो आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे। जिससे गैस बर्नर तुरंत चमके लग जाएगा।

Follow :  
×

Share


1/5

बेकिंग सोडा और नींबू से साफ करें 

बेकिंग सोडा लें और उसमें आधा नींबू निचोड़ें। फिर बर्नर पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। ब्रश या टूथब्रश से स्क्रब करें और गर्म पानी से धो लें।

Image: Freepik
2/5

सिरका और नमक से साफ करें 

चूल्हा एक बाउल में सफेद सिरका लें और उसमें थोड़ा नमक मिलाएं। इस मिश्रण में बर्नर को 15 मिनट तक डुबोकर रखें। फिर ब्रश से स्क्रब करें और पानी से धो दें।

Image: Freepik
Advertisement
3/5

नींबू और बर्तन धोने वाला लिक्विड से साफ करें 

नींबू काटकर उस पर बर्तन वाला लिक्विड लगाएं। अब इससे बर्नर को रगड़ें। नींबू की एसिडिक नेचर और लिक्विड मिलकर जमी हुई चिकनाई हटा देंगे। पानी से धो लें।

Image: freepik
4/5

टूथपेस्ट ट्रिक को आजमाएं 

थोड़ा सा टूथपेस्ट लें। इसे बर्नर पर लगाएं और ब्रश से रगड़ें। 5 मिनट बाद पानी से धो लें।

Image: Freepik
Advertisement
5/5

ENO से साफ करें गैस बर्नर 

आप दो या तीन पैकेट ईनो का लें और फिर उसे बर्नर पर डालकर छोड़ दें। सुबह उठकर गर्म पानी और ब्रश की मदद से बर्नर को साफ करें।

Image: Freepik

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 18 September 2025 at 11:37 IST