अपडेटेड 23 July 2025 at 17:53 IST

Kankhajura: बारिश में नाली से निकलते हैं डरावने कनखजूरा? सिर्फ 5 रुपये में पाएं छुटकारा, जानें आसान तरीका

बारिश के मौसम में नमी और गंदगी बढ़ जाती है। ऐसे में कई तरह के कीड़े-मकोड़े घर में घुस आते हैं। इनमें से एक है कनखजूरा। ये लंबे, डरावने दिखने वाले कीड़े अक्सर किचन सिंक, बाथरूम की नाली या दीवार की दरारों से बाहर निकल आते हैं। कई बार ये इतने ज्यादा हो जाते हैं कि गुसलखाना या किचन में जाना मुश्किल लगने लगता है। लेकिन सिर्फ 5 रुपये में आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं, वो भी बेहद आसान तरीके से।

Follow :  
×

Share


1/6

कनखजूरे क्यों आते हैं?

  1. नमी और गीला माहौल उन्हें पसंद होता है।
  2. गंदगी और जमी हुई गंदा पानी उनका ठिकाना बन जाता है।
  3. दरारें, छेद और खुली नालियां इनके लिए घर में घुसने का रास्ता बन जाती हैं।
Image: Shutterstock
2/6

इनसे छुटकारा पाने का सस्ता तरीका

गंदे दिखने वाले कनखजूरों से छुटकारा पाने के लिए आप मेडिकल शॉप पर मिलने  वाले बोरिक पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Image: Shutterstock
Advertisement
3/6

कनखजूरे को भगाने का उपाय

बाथरूम की नाली, किचन सिंक, और दीवारों की दरारों में रात को सोने से पहले थोड़ा सा बोरिक पाउडर छिड़क दें। जहां कनखजूरे निकलते हैं, वहां इसे हल्का फैला दें।
 

Image: Freepik
4/6

अगली सुबह आप देखेंगे कि वहां कोई कीड़ा नहीं है, और कुछ मरे हुए कनखजूरे पड़े होंगे। इसे 2-3 दिन लगातार करें, और फिर सप्ताह में एक बार दोहराते रहें।

Image: Shutterstock
Advertisement
5/6

किन बातों का रखें ख्याल?

बोरिक पाउडर का इस्तेमाल करते समय बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें। घर की साफ-सफाई पर ध्यान दें। नमी वाली जगहों को सुखा कर रखें।

 

Image: Shutterstock
6/6

बाथरूम और किचन की नालियों को समय-समय पर साफ करें। नाली के ढक्कन का इस्तेमाल करें, ताकि कीड़े न निकल सकें।
 

Image: Freepik

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 23 July 2025 at 17:53 IST