अपडेटेड 9 September 2025 at 00:12 IST
Dark Forehead: माथे के कालेपन को दूर करने के लिए दही के साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें, मिनटों में साफ होगी टैनिंग और चमक उठेगा चेहरा
अक्सर धूप और धूल-मिट्टी की वजह से माथे पर कालापन जमने लगता है और बाद में यह टैनिंग दिखाई देने लगती है। चेहरा चाहे कितना भी साफ हो, लेकिन माथे का काला पड़ना लुक को फीका बना देता है। महंगे क्रीम या ट्रीटमेंट कराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसका आसान और सस्ता उपाय आपकी रसोई में ही मौजूद है। आइये जानते हैं कैसे?
टैनिंग हटाने के किन चीजों का करें इस्तेमाल?
टैनिंग को हटाने के लिए दही बेहद असरदार होती है। इसमें कुछ चीजों को मिलाकर लगाने से चेहरा चमक उठेगा।
Image: Freepikदही क्यों है असरदार?
दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा की ऊपरी परत से गंदगी और टैनिंग हटाने में मदद करता है।
Advertisement
यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और नेचुरल मॉइस्चराइज़र की तरह काम करता है। नियमित इस्तेमाल से त्वचा साफ, मुलायम और चमकदार दिखने लगती है।
Image: Unsplash
कैसे बनाएं घरेलू नुस्खा?
- सबसे पहले 2 चम्मच दही में 1 चम्मच नींबू का रस मिला लें।
- ऑयली स्किन है तो जरा सा बेसन भी मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।
- अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
Advertisement
लगाने का तरीका
सबसे पहले चेहरे और माथे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। तैयार पेस्ट को माथे और चेहरे पर अच्छे से लगाएं। इसे 15 मिनट तक सूखने दें।
Image: Shutterstockइसके बाद ठंडे पानी से हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। आखिर में हल्का मॉइस्चराइज़र लगा लें।
Image: FreepikAdvertisement
क्या हैं इस नुस्खे के फायदे?
- माथे की टैनिंग और कालापन कम होता है।
- स्किन साफ, मुलायम और ग्लोइंग बनती है।
- दही और नींबू का कॉम्बिनेशन नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है।
कितनी बार आजमाएं?
हफ्ते में 2-3 बार इस नुस्खे को अपनाने से धीरे-धीरे माथे का कालापन दूर हो जाएगा और चेहरा चमकने लगेगा।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 8 September 2025 at 17:40 IST