अपडेटेड 1 October 2025 at 21:40 IST
Dark Circles Remedy: आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे कम करने के लिए एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं ये चीजें, डार्क सर्कल्स की होगी छुट्टी
आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे अक्सर ज्यादा स्ट्रेस लेने या देर रात तक जागने के कारण ज्यादा नजर आने लगते हैं। इसके लिए एलोवेरा जेल डार्क सर्कल्स यानी काले घेरे को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इन दोनों को सही तरीके से लगाने से आंखों की त्वचा मजबूत और नर्म होती है, और झुर्रियों, सूजन और काले घेरे में आराम मिलता है। आइये जानते हैं कैसे?
डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?
- बादाम का तेल
- एलोवेरा जेल
डार्क सर्कल्स को कम करने का उपाय
एक छोटी कटोरी में एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल ले लें। उसमें आधा चम्मच बादाम का तेल मिलाएं। दोनों को अच्छे से मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें।
Advertisement
इस मिश्रण को उंगलियों की मदद से आंखों के नीचे की नाजुक त्वचा पर लगाएं। इसे हल्के हाथों के दबाव मसाज करें ताकि यह त्वचा में अच्छे से समा जाए। रातभर ऐसे ही छोड़ दें और सुबह ठंडे पानी से धो लें।
Image: FREEPIKक्या हैं फायदे ?
त्वचा को पोषण और नमी देना: एलोवेरा और बादाम का तेल दोनों ही त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं और ड्रायनेस को दूर करते हैं।
Advertisement
काले घेरे होंगे कम: यह मिश्रण त्वचा के रंग को निखारता है, जिसके कारण काले घेरे धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।
झुर्रियों और सूजन में राहत: यह आईड्रॉप्स न केवल काले घेरे बल्कि फाइन लाइन्स और सूजन को भी कम करता है।
Advertisement
त्वचा की इलास्टिसिटी बढ़ाएं: यह मिश्रण त्वचा को मजबूत बनाता है और समय के साथ त्वचा में कसावट लाता है।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 1 October 2025 at 21:40 IST